फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गंगनहर में नहाते हुए युवक डूबा

गंगनहर में नहाते हुए युवक डूबा

Wed, 12 Jun 2019 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
गंगनहर में नहाते हुए युवक डूबा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मवाना। मवाना गंगनहर में नहाते हुए मेरठ का एक युवक डूब गया। युवक कुशावली गांव में बहन की ससुराल आया हुआ था। दोस्त की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से युवक को तलाश कराया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस ने युवक के दोस्त को हिरासत में लिया है।
मेरठ के शिवपुरम निवासी देवेंद्र पुत्र चरण सिंह और जेलचुंगी निवासी विनोद पुत्र धर्मपाल दोनों दोस्त हैं। दोनों फर्नीचर बनाने का काम करते हैं। विनोद सोमवार को अपनी बहन प्रमिता की ससुराल थाना बहसूमा के कुशावली गांव आया हुआ था। मंगलवार को विनोद ने फोन कर दोस्त देवेंद्र को भी बहन के यहां बुला लिया। देवेंद्र ने बताया कि दोपहर को दोनों कुशावली से हस्तिनापुर गए और खाना खाने के साथ शराब पी। इसके बाद शाम को वे मवाना गंगनहर पर नहाने चले गए। देवेंद्र ने बताया कि नहाने के दौरान अचानक विनोद डूब गया। उसका कुछ पता नहीं चला। देवेंद्र की सूचना पर विनोद की बहन और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस और स्थानीय गोताखोर भी आ गए। गोताखोरों ने विनोद को काफी तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। समाचार लिखे जाने तक उसका कोई पता नहीं चल सका था। थाना प्रभारी विनय कुमार आजाद का कहना है कि परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

देवेंद्र पर लगाया आरोप
डूबे युवक विनोद की बहन प्रमिता का आरोप है कि देवेंद्र ने विनोद के साथ कुछ अनहोनी कर दी है। यदि ऐसा नहीं है तो देवेंद्र ने तुरंत उन्हें सूचना क्यों नहीं दी। करीब डेढ़ घंटे बाद उन्हें सूचना दी गई। फिलहाल पुलिस ने देवेंद्र को हिरासत में ले लिया है। प्रमिता ने बताया कि विनोद के तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घबराकर चल गया था घर
देवेंद्र ने बताया कि विनोद के डूबने से वह घबरा गया था। वह विनोद के कपड़े और मोबाइल लेकर अपने बहनोई के पास मलियाना चला गया था। यहां आने के बाद उसने प्रमिता को फोन कर विनोद के डूबने की सूचना दी। परिजनों के बुलाने पर वह बाद में मौके पर पहुंच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed