फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   जीवित को मृतक दर्शाकर बांड बंद किया।

जीवित को मृतक दर्शाकर बांड बंद किया।

Thu, 13 Dec 2018 02:08 AM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
जीवित को मृतक दर्शाकर बांड बंद किया।
बहसूमा। गन्ना आयुक्त विभाग को सुधारने के चाहे जितने दावे कर लें, लेकिन समिति कर्मचारियों ने भी कसम खा ली है कि उन्हें नहीं सुधरना है। अभी हाल ही में बहसूमा क्षेत्र के कई किसानों को मृत दर्शाकर बांड बंद कर दिए हैं। जिससे किसानों को भारी दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश सरकार ने मिलों को पेराई सत्र चालू करने के लिए अक्तूबर में दावा किया था। बहसूमा क्षेत्र से जुड़ी मवाना चीनी मिल एवं टिकौला शुगर मिल ने नवंबर में पेराई सत्र शुरू कर प्रदेश के अक्तूबर में चालू करने के दावों की पोल खोलने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इस समय किसान को खेत खाली करने एवं गेहूं बुआई के लिए जल्दी है। इसके बावजूद बहसूमा निवासी कई किसानों को मृत दर्शाकर बांड बंद कर दिए। बहसूमा निवासी बुधवार को मवाना गन्ना समिति में पहुंचकर जानकारी ली कि डेढ़ माह बाद भी उनकी पर्ची नहीं आई। कामदार ने बताया कि उनकी मौत हो चुकी है। इस पर किसान ने बताया कि वह जिंदा है फिर बांड बंद क्यों किया। इस पर किसान ने हंगामा कर दिया। कामदार ने उक्त किसान का आधार कार्ड लेकर अति शीघ्र बांड चालू करने के आश्वासन दिया। इसके अतिरिक्त बहसूमा के ही सतीश पुत्र मलखान का भी बांड मृत दर्शाकर बंद कर दिया था। किसानों को बांड बंद होने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, इस संबंध में मवाना गन्ना समिति के विशेष सचिव प्रदीप शर्मा का कहना है कि बांड फीड होने में किहीं कारणों से त्रुटि हो गई थी। जिन्हें शीघ्र ही ठीक कराया जा रहा है।
विज्ञापन


खेल प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित किए
बहसूमा। कस्बे के मुख्य मार्ग स्थित डीपीएम सीनियर सैकेंड्री पब्लिक स्कूल में बुधवार को वार्षिक स्पोर्ट मीट आयोजित किया गया। इसमें कक्षा नर्सरी से कक्षा चार तक के छात्रों को सब जूनियर व कक्षा पांच से कक्षा आठ तक के छात्रों को जूनियर ग्रुप तथा कक्षा नौ से 11 तक के छात्रों को सीनियर ग्रुप में रख वार्षिक स्पोर्ट मीट प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। कालेज सचिव जगदीश त्यागी ने फीता काटकर व मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित कर किया। वार्षिक स्पोर्ट मीट में 70 मीटर दौड़ में लेमन स्पून रेस, फ्राग रेस, वन लेग रेस, बाधा दौड़ व 150 मीटर रिले दौड़, हर्डल दौड़ 200 मीटर की प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में कक्षा दस व 12 को छोड़ सभी छात्रों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों में प्रिंस, अनुष्का, जियांस, संगम, अक्षित, यशस्वी, आदित्य, सोनू, प्रियांशी, अवि, अभिषेक सुहेल, कनिका आदि को पुरस्कार दिया। इस मौके पर प्रधानाचार्य दीपक राजपूत, अनुज त्यागी, गुलजार, अमित गौतम, अमित गुप्ता व रुकमणी शर्मा का सहयोग रहा।
विज्ञापन


बंदर के हमले में महिला घायल
बहसूमा। रामराज में बदंरों नेे आतंक मचा रखा है। मकान की छत पर लोकी तोड़ रही बुजुर्ग महिला पर बंदरों के झुंड ने हमला बोल गंभीर रूप से घायल कर दिया है। परिजनों ने बुजुर्ग महिला को प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। रामराज निवासी अधिवक्ता श्यामलाल ने बताया कि मोहल्ला निदयापुरी निवासी उसकी बुआ श्यामकली (60) मकान की छत पर बुधवार सुबह बेल से लोकी तोड़ रही थी। इसी दौरान बंदरों ने हमला बोल दिया। इसके चलते वह छत से गिरकर बुरी तरह घायल हो गईं। बुजुर्ग बुआ की चीख पुकार सुनकर दौडे़ परिजनों ने रामराज के प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती उपचार कराया। ग्रामीण बंदरों के खौफ से सहमे हुए हैं। वहीं, इस संबंध में ग्राम प्रधान संगीता रानी का कहना है कि ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए उन्होंने दो माह पूर्व डीएफओ से अनुमति लेकर आवश्यक संसाधन जुटाकर अभियान चलाया था। जिससे कुछ दिनों के लिए बंदरों से छुटकारा मिल गया था। अब पुन: डीएफओ से मिलकर जनहित में बंदरों को पकड़ने का अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा महिला मोर्चा की सदस्यों ने पदयात्रा निकाली
हस्तिनापुर। कस्बा स्थित तक्षशिला एकडेमी से भाजपा महिला मोर्चा की सदस्यों द्वारा पदयात्रा निकाली। जिसमें कस्बावासियों को पार्टी की नीतियों एवं योजनाओं से अवगत कराया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी जिलाध्यक्ष संतोष, वंदना गर्ग, जिलाध्यक्ष नरेशबाला मंजू, सोनिका, कुसुम आदि रहे।


भाजपाइयों ने योजनाओं की जानकारी दी
मवाना। कमल संदेश यात्रा गांव पहाड़पुर, मवाना खुर्द में निकाली गई। जिसमें लाभार्थियों से संपर्क करके प्रदेश एवं केंद्र सरकार की आगामी योजनाओं की जानकारी दी गई। बूथ अध्यक्षों के निवास पर ध्वज लगाया। उन्हें पटका पहनाकर सम्मानित किया तथा जनसमस्याएं सुनीं। यात्रा में संजीव शर्मा, रोहताश चौधरी, सतेंद्र प्रजापति, राजेश चौधरी, नरेंद्र सिंह, समरजीत सिंह, प्रदीप प्रजापति, पवन त्यागी, जयपाल सिंह, राजकिशोर त्यागी, पिंटू त्यागी, मनोज शर्मा, अशोक, कुलदीप कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed