{"_id":"5c1171d6bdec22416605a63e","slug":"154464716552019-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा पार्टी बारिश के पानी के बुलबुले की तरह फूटना तय-2019 के लोकसभा चुनाव में देश से भाजपा को होगा सूपडा साफ-नरेश उतम पटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा पार्टी बारिश के पानी के बुलबुले की तरह फूटना तय-2019 के लोकसभा चुनाव में देश से भाजपा को होगा सूपडा साफ-नरेश उतम पटेल
Updated Thu, 13 Dec 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान सम्मेलन में सपा प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपाइयों पर किया वार
अमर उजाला ब्यूरो
सरधना।
भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र और प्रदेश सरकार में चंद पूंजीपतियों के ही अच्छे दिन आये हैं। आम आदमी आज भी परेशान है। भाजपा बारिश के पानी में बने बुलबुला जैसी है। उसका पतन जल्द ही होगा। इसकी शुरुआत कैराना-फुलपुर, गोरखपुर व नूरपुर के लोकसभा चुनाव में हो चुकी थी। अब पांच राज्यों में हुए विधान सभा चुनाव में सच्चाई सामने आ गई है। यह बातें सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने बुधवार को मोहल्ला तकियाकैत में आयोजित किसान सम्मेलन में कहीं।
इसके पूर्व सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष सैय्यद मुमताज अली, सपा नगर अध्यक्ष सलीम अंसारी, सपा मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष मंजूर मलिक, पूर्व चेयरमैन निजाम अंसारी ने किया। सम्मेलन में जिलाध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह और पूर्व प्रत्याशी अतुल प्रधान भी पहुंचे। स्वागत के बाद नरेश उत्तम ने प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली सपा सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। उन्होंने भाजपा के राम मंदिर के मुद्दे को सिर्फ चुनावी बताया। कहा कि विकास के मुद्दे पर देश की जनता जवाब न मांग ले, इसलिए भाजपा यह मुद्दा उठाती है। उन्होंने लोकसभा चुनाव में महागठबंधन द्वारा मिलकर चुनाव लड़ने के संकेत दिए।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह, अतुल प्रधान, सैय्यद मुमताज अली ने भी संबोधित किया। उन्होंने किसानों की समस्याएं सुनीं और जल्द समाधान कराने के लिए रणनीति बनाने की बात कही। सम्मेलन में निजाम अंसारी, सलीम अंसारी, विनोद ठाकुर, सतीश, राजीव राणा, सोमबीर दौलतपुर, चीन खेड़ा, मंजूर मलिक, शाहवेज अंसारी, आदिल चौधरी, अलीशाह आदि मौजूद रहे।