{"_id":"5c1171cebdec22416175afb6","slug":"15446471578-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पंचायत में कार्यक्रम आयोजित एक वर्ष पूरा होने पर।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पंचायत में कार्यक्रम आयोजित एक वर्ष पूरा होने पर।
Updated Thu, 13 Dec 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक वर्ष पूरा होने पर चेयरमैन और सभासदों का किया सम्मान
अमर उजाला ब्यूरो
परीक्षितगढ़ । बुधवार को नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन व सभासदों के एक वर्ष पूर्व होने पर कर्मचारियों द्वारा स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। पंचायत कर्मचारियों ने चेयरमैन अमित मोहन टीपू व सभी सभासदों का माला पहना कर स्वागत किया।
चेयरमैन अमित मोहन टीपू ने नगर पंचायत कर्मचारियों के सुख दुख में साथ रहने का आश्वासन दिया। नगर में वाल्मीकि द्वारा लगवाने पर नगर पंचायत की सराहना की। कार्यक्रम में वाल्मीकि समाज के लोगों ने वाल्मीकि मंदिर का सौंदर्यीकरण कराने की मांग की। इस अवसर पर चेयरमैन अमित मोहन टीपू ने कहा कि नगर पंचायत के सभी सभासद व कर्मचारी मेरा परिवार है। नगर पंचायत कर्मचारियों व सभासदों के सहयोग से पिछले एक वर्ष में रिकॉर्ड तोड विकास कार्य कराए गए है। आगामी 4 वर्षो में नगर पंचायत द्वारा और भी कई विकास कार्य कराए जाएंगे। उन्होने सभासदों व कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष सुधीर गर्ग, नागेश शर्मा, गुड्डू प्रजापति, योगेन्द्र बढ़ला, संदीप गौतम, संतोष, राजबीर, अमित बाल्मीकि सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।