फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   man injured in after two parties fight each other in meerut

रार्धना में पुरानी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट, चले लाठी डंडे व धारदार हथियार, एक घायल

Mon, 19 Nov 2018 02:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 19 Nov 2018 02:23 AM IST
विज्ञापन
man injured in after two parties fight each other in meerut
मेरठ न्यूज

मेरठ से सटे रार्धना गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक शादी समारोह में दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मामला बढ़ा तो लाठी डंडे व धारदार हथियार चल गए। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। रविवार दोपहर को दो पक्षों में कहासुनी हो गई थी। मामला बढ़ा तो लाठी डंडे व धारदार हथियार चल गए। आरोप है कि आरोपी पक्ष ने युवक को अस्पताल पहुंचाया और वहां से भाग गए। चिकित्सकों ने गंभीर हालात में सीएचसी से मेरठ के लिए रेफर कर दिया।

विज्ञापन


रार्धना निवासी विनोद मैनेजर व मनवीर उर्फ कल्लू पुत्र छबीला के बीच तीन माह पूर्व विवाद हो गया था। जिसमें मैनेजर के भतीजे रोहित पुत्र मनोज पर जानलेवा हमला कर उसे गंभीर घायल कर दिया गया था।
विज्ञापन


इस मामले में विनोद मैनेजर पक्ष की तरफ से मनवीर के बेटे चोबे व भांजे काकू व मनवीर उर्फ कालू समेत चार के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस मामले में चोबे व काकू समेत तीन को जेल भेज चुकी है और कालू उर्फ मनवीर अभी फरार चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रार्धना निवासी महेश पुत्र जबर सिंह के यहां रविवार को एक शादी समारोह था। जिसमें दोनों पक्ष पहुंचे और किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। मनवीर उर्फ कालू की पत्नी रूकमेश व बेटी प्रियंका ने बताया कि उसके पिता जब समारोह में दावत में गए तो उनके पिता पर विनोद पक्ष के लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया और बेरहमी से पीटते हुए काफी दूर तक घसीटते हुए ले गए। हालत बिगड़ी तो खुद ही अस्पताल में छोड़कर चले गए।

सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद घायल मनवीर उर्फ कालू को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन जिला अस्पताल की जगह कंकरखेडा के कैलाशी अस्पताल में भर्ती कराने की बात कहते हुए सीएचसी से मनवीर को लेकर चले गए। घायल मनवीर उर्फ कालू पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई। वहीं विनोद मैनेजर ने बताया कि उसके भतीजे रोहित पर दो माह पूर्व जानलेवा हमला किया गया, उस मामले में जो मुकदमा दर्ज है।

उसमें मनवीर उर्फ कालू का बेटा व भांजा जेल में बंद है और कालू उस मुकदमे में फैसले के लिए दबाव बना रहा था। दोपहर के समय अचानक मनवीर उर्फ कालू उनके यहां तमंचा लेकर घेर में घुस आया और तमंचे से उन पर फायर कर दिया। इस दौरान हुई मारपीट में मनवीर उर्फ कालू को चोट लगी। मामले में उनके द्वारा भी कोई तहरीर नहीं दी गई है। इस संबंध में इंस्पेक्टर प्रशांत कपिल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अभी किसी पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई हैं, तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी। फिलहाल घायल का अस्पताल में उपचार चल रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed