{"_id":"5bf07c0abdec2269ba10d6a1","slug":"15424871018-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केके पब्लिक स्कूल के बच्चों ने किया कुरूक्षेत्र का भ्रमण, जाना महाभारत का इतिहास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केके पब्लिक स्कूल के बच्चों ने किया कुरूक्षेत्र का भ्रमण, जाना महाभारत का इतिहास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Sun, 18 Nov 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरधना। मोहल्ला गंज बाजार स्थित केके पब्लिक स्कूल के बच्चों ने शुक्रवार को कुरुक्षेत्र का भ्रमण किया। छात्रों ने प्रसिद्घ सरोवर के साथ ही अक्षत वृक्ष देखा। कुरुक्षेत्र में बच्चे उस स्थान पर भी गए जहां पर पिता भीष्म अपनी सैय्या पर थे। जिसमें बाण मारकर अर्जुन ने पानी पिलाया था। इस दौरान कृष्ण बगीचा, साइंस म्यूजियम, श्रीकृष्ण म्यूजियम, कुरुक्षेत्र मैदान, बालाजी मंदिर आदि देखा। इस दौरान बच्चों ने जमकर मस्ती की। प्रबंधक सुशील कुमार ने कहा कि टूर पर जाना भी शिक्षा का एक भाग हैैं। जिससे बच्चों का मानसिक विकास होता है और सामान्य ज्ञान बढ़ता है। अरुण सिंघल, शोभित, गौरव दीक्षित, सविता गोयल, पूनम सुरभि जैन, अंजू आदि मौजूद रहे।
सेंट जेवियर्स में मनाया स्पोर्ट्स-डे
सरधना। कालंद चुंगी के निकट स्थित सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल में शनिवार को प्री नर्सरी से यूकेजी तक स्पोर्ट्स-डे मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चें विभिन्न जानवरों के परिधान में आए और बॉल रेस की। इसके अलावा बच्चों ने टॉफी रेस, गुब्बारा रेस, स्कूप व गेंद संतुलन, आइसक्रीम कोन रेस, बीन बैग संतुलन, फ्री रेस आदि प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में विजेता रहे छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या रितु सखूजा ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।