{"_id":"5bd8c6febdec22698f4cb9de","slug":"15409333355-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय कबड्डी टूर्नामेंट चार नवंबर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय कबड्डी टूर्नामेंट चार नवंबर से
Updated Wed, 31 Oct 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राष्ट्रीय कबड्डी टूर्नामेंट चार नवंबर से
मवाना। फलावदा रोड स्थित कृषक इंटर कालेज में चार नवंबर से दो दिवसीय राष्ट्रीय कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन होगा। इस टूर्नामेंट में कई प्रदेशों से दो दर्जन से अधिक टीमें प्रतिभाग करेंगी।
कृषक इंटर कालेज के प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार, एशियाड एवं इंडिया टीम के कप्तान किरणपाल सिंह ने सोमवार को पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि कॉलेज में चार नवंबर से दो दिवसीय राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में हरियाणा, बिहार, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली समेत अन्य प्रदेशों से लगभग तीस टीमें प्रतिभाग करेंगी। उन्होंने बताया कि विजेता टीम को 51 हजार रुपये व ट्राफी और द्वितीय स्थान पर रहने वाली टीम को 31 हजार रुपये व ट्राफी देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ चार नवंबर को विधायक सोमेंद्र तोमर व समापन हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक करेंगे। विनोद कुमार, कृष्णपाल, दीपक कुमार, सहंसरपाल, सतीश, जुगेंद्र, तफसीर, प्रसोत कुमार, विजय सिंह, अभिषेक लांबा, नरेश आदि मौजूद रहे।
खास बातें:
विजेता टीम को 51 हजार रुपये और ट्रॉफी देकर किया जाएगा सम्मानित