फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   करवाचौथ पर बाजारों में उमड़ी महिलाओं की भीड़

करवाचौथ पर बाजारों में उमड़ी महिलाओं की भीड़

Sat, 27 Oct 2018 02:12 AM IST
Updated Sat, 27 Oct 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
करवाचौथ पर बाजारों में उमड़ी महिलाओं की भीड़
मवाना/सरधना। करवाचौथ त्योहार से एक दिन पहले बाजारों में खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ जमकर उमड़ी। महिलाओं ने पार्लर में पहुंचकर मेहंदी, फेशियल आदि कराया।
विज्ञापन

करवाचौथे के त्योहार से एक दिन पहले बाजार गुलजार हुआ। चूड़ी की दुकानों, पार्लर, मेकअप के सामान की दुकान, साड़ियों की दुकान आदि पर महिलाओं की भीड़ उमड़ी। बाजारों में रौनक से व्यापारियों के चेहरे खिल उठे। दिनभर महिलाएं पार्लर में सजने संवरने के लिए पहुंचती रहीं। उन्हें अपनी बारी का घंटों इंतजार करना पड़ा। महिलाओं ने हाथों-पैरों में मेहंदी लगवाई और फैशियल आदि कराया। वहीं, एकाएक भीड़ उमड़ने से नगर में शुक्रवार को दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। हालांकि पुलिस ने किसी तरह जाम पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

सरधना में शुक्रवार को करवाचौथ से एक दिन पहले महिलाओं ने दिनभर बाजार में सामान की खरीदारी की। महिलाओं ने ज्वलैरी खरीदी, साथ ही ब्यूटी पार्लर पर भीड़ लगी रही। महिलाएं दिनभर सजना के लिये सवंरने के लिए शृंगार का सामान खरीदा और ब्यूटी पार्लर पर जाकर सजना के लिये सजी और संवरी। इस दौरान महिलाओं ने अपने पति के साथ सामान खरीदा और शनिवार को महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए करवा चौथ का व्रत रखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed