{"_id":"5bd0e3a6bdec2269bd06a0e5","slug":"15404163866-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिराना गांव में चालक रहित ट्रैक्टर का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिराना गांव में चालक रहित ट्रैक्टर का प्रदर्शन
Updated Thu, 25 Oct 2018 02:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना। मवाना चीनी मिल एवं महेंद्रा ट्रैक्टर्स के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को बिराना गांव में चालक रहित ट्रैक्टर का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान आधा दर्जन से अधिक गांवों के किसान पहुंचे।
महेंद्र ट्रैक्टर्स के क्षेत्रीय प्रबंधक विजय मल्होत्रा ने बताया कि कंपनी ने देश में पहली बार चालक रहित ट्रैक्टर बनाया है। यह जीपीएस से नियंत्रित होता है। ट्रैक्टर के स्मार्ट सिस्टम में किसी भी खेत की जुताई से लेकर फसल बुवाई तक का समस्त कार्य स्वचलित रूप से निर्देश देने पर ट्रैक्टर द्वारा संपादित किए जाते हैं। इस ट्रैक्टर से समय एवं श्रम दोनों की बचत होने के साथ-साथ कार्य कुशलतापूर्वक संपन्न होगा। ट्रैक्टर प्रदर्शन में राफन, जयसिंहपुर, जंधेड़ी, जलालपुर, मिर्जापुर, मवाना कला, मवाना खुर्द, ढिकौली, ततीना, अटौरा गांव से लगभग सौ किसान पहुंचे। इस मौके पर मवाना चीनी मिल के उप महाप्रबंधक गन्ना अभिषेक श्रीवास्तव ने किसानों का आभार व्यक्त किया और समय-समय पर इस तरह के प्रदर्शन एवं गोष्ठी आयोजित करने की बात कही।
रामलीला के समापन पर सम्मानित
मवाना। भगवान श्रीरामलीला कमेटी के तत्वावधान में सोमवार देर रात रामलीला का समापन कर दिया गया। इस दौरान कमेटी पदाधिकारियों, कलाकारों, व्यवस्था बनाने वालों आदि को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
मीडिया प्रभारी राजीव रस्तोगी ने बताया कि भगवान श्रीरामलीला कमेटी के तत्वाधान में सोमवार देर रात भगवान राम का राजतिलक करने के बाद रामलीला का समापन कर दिया गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान रामलीला में बिजली, पेयजल आदि की व्यवस्था देखने वालों, सीओ अखिलेश भदौरिया, थाना प्रभारी मनीष बिष्ट, कलाकारों, कमेटी पदाधिकारियों आदि को सम्मानित किया गया। इस मौके पर कैलाश कौशिक, योगेंद्र कुमार, सुभाष दीक्षित, सुशील दुबलिश, संजय, विवेक, महेश आर्य, उज्ज्वल रस्तोगी, पीयूष गुप्ता, अनंत कुमार, नवनीत चौहान, मुंशीराम, अखिल कुमार, विजेंद्र, डॉ. ओमपाल, रविकांत, चंद्रशेखर आदि मौजूद रहे।