फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   खिवाई मेले में तीसरे दिन भी उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, दंगल का आयोजन

खिवाई मेले में तीसरे दिन भी उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, दंगल का आयोजन

Thu, 25 Oct 2018 02:56 AM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
खिवाई मेले में तीसरे दिन भी उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, दंगल का आयोजन
सरूरपुर। क्षेत्र के खिवाई स्थित शाकंभरी देवी के मेले में दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में मन्नतें मांगी। वहीं, मेले में लगे स्टॉलों पर भी महिलाओं की भीड़ रही। जिन्होंने मेले से जमकर खरीदारी की। जबकि मेले में लगे जादू शो का बच्चों ने भरपूर आनंद लिया। वहीं, मेले के दौरान आयोजित दंगल में पहलवानों ने खूब दमखम दिखाया। दंगल में आसपास के क्षेत्रों के पहलवानों ने जोर आजमाइश कर दर्शकों का मनोरंजन किया। इस दौरान कई पहलवानों की कुश्ती बराबरी पर रही। दंगल में महताब, कपिल, विनोद, महेश, नजरू, साजिम, दिलशाद, सुरेंद्र आदि पहलवानों ने अपने जौहर दिखाए। वहीं, इस दौरान कुश्ती देखने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

कई महिलाओं के मंगलसूत्र झटके
कस्बा खिवाई में लगे तीन दिवसीय मेले के तीसरे दिन बुधवार को मेले में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। इसका फायदा उठाकर चोरों ने आधा दर्जन से अधिक महिलाओं के गले से मंगलसूत्र एवं सोने की चेन उड़ा लीं। पीड़ित महिलाओं ने बताया वे मंदिर परिसर में प्रसाद चढ़ाने के लिए आगे बढ़ी इसी दौरान गले से एक महिला ने सोने का मंगलसूत्र झटक लिया। रोशन, नेहा, ललिता के गले से भी मंगलसूत्र झटक लिये। पीड़ित महिलाएं पुलिस कैंप कार्यालय पहुंचीं और पुलिस को जानकारी दी। उनका आरोप है कि पुलिस ने उनकी कोई मदद नहीं की। मेले में ड्यूटी के नाम पर पुलिस कैंप कार्यालय पर बैठी रही। मेले में लगाई गईं महिला पुलिसकर्मी मोबाइल पर बातचीत करने में व्यस्त रहीं।
विज्ञापन

मुख्य बातें
मेले में आयोजित दंगल में पहलवानों ने दिखाए दांव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed