{"_id":"5bd0e395bdec2267b36ab7f1","slug":"154041636919-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवकाश खत्म करने पर काली पट्टी बांधकर किया कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवकाश खत्म करने पर काली पट्टी बांधकर किया कार्य
Updated Thu, 25 Oct 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाल्मीकि समाज के लोगों ने काली पट्टी बांधकर किया कार्य
मवाना/लावड़। नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने बुधवार को महर्षि वाल्मीकि प्राक्टय दिवस पर सरकारी अवकाश खत्म करने पर काली पट्टी बांधकर कार्य किया। उन्होंने प्राक्टय दिवस पर अवकाश करने की मांग की। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस शाखा नगर पालिका मवाना के अध्यक्ष मनोज घाघट व महामंत्री सुभाष कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को सफाई कर्मचारियों ने पालिका में काली पट्टी बांधकर कार्य किया। उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस पर होने वाले सरकारी अवकाश को खत्म किए जाने का विरोध किया। उन्होंने एसडीएम मवाना को ज्ञापन सौंपते हुए वाल्मीकि प्राक्टय दिवस पर अवकाश घोषित करने की मांग की।
उधर, लावड़ में अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जयंती पर सार्वजनिक अवकाश बहाली की मांग की। प्रदेश सरकार के निर्णय के विरोध में लावड़ कस्बे में सफाई कर्मचारियों ने बुधवार को काली पट्टी बांधकर विरोध प्रकट किया। कर्मचारियों ने मांग कि सरकार को दोबारा से सार्वजनिक अवकाश घोषित करना चाहिए। यहां जयप्रकाश सूद, राजपाल सूद, महेश चंद सूद, रतन रोहतगी, हरिदास सूद, अनुज, अजित, हरिकिशन, जगदीश सूद, गौरव आदि मौजूद रहे।