{"_id":"5bd0e391bdec2269717a1eec","slug":"154041636515-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकाली बाइक रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकाली बाइक रैली
Updated Thu, 25 Oct 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना/सरधना/माछरा। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर मंगलवार को प्राथमिक शिक्षक संघ मवाना के नेतृत्व में शिक्षकों ने बाइक रैली निकाली। नगर में बाइक रैली निकालने के बाद शिक्षकों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
मवाना खुर्द स्थित बीआरसी कार्यालय से बुधवार को जिलाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली गई। रैली मवाना कला से बड़ा महादेव, सुभाष चौक, फलावदा रोड, चौहान चौक, थाना मवाना से होती हुई तहसील पहुंची। इस दौरान शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग की और केंद्र एवं प्रदेश सरकार के विरोध में नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि यदि पुरानी पेंशन बहाली नहीं हुई तो वे लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे। उन्होंने 25, 26, 27 अक्तूबर को प्रदेशव्यापी शिक्षक, कर्मचारी एवं अधिकारी की हड़ताल की जानकारी दी। इसके बाद शिक्षकों ने तहसीलदार अशोक कुमार गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। यहां सुरेश शर्मा, मनु काकराण, दीपक वर्मा, अमरदीप, कंवर सिंह, नौशाद, अरुण, सुनील आदि मौजूद रहे।
वहीं, सरधना नगर में बुुधवार को शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने पेंशन बहाली की मांग को लेकर बाइक रैली निकाली। बीआरसी परिसर से शुरू हुई रैली नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई तहसील मुख्यालय पहुंची और शिक्षक इस दौरान धरने पर बैठ गए। तहसीलदार अवनीश कुमार धरना स्थल पर पहुंचे और इस दौरान शिक्षकों ने उन्हें ज्ञापन सौंपा और लौट गए। इस दौरान खास बात यह रही कि दुपहियां वाहनों पर सवार शिक्षक हेल्मेट पहनकर पहुंचे। उन्होंने बृहस्पतिवार से तहसील परिसर में धरने पर बैठने की चेतावनी दी। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि देश की सर्वोच्च न्यायपालिका देश व प्रदेश की सरकारों को आदेशित कर रही है कि शिक्षकों को पेंशन उनका हक है। उनको मिलना ही चाहिए। विधानसभा एवं लोकसभा में चुनकर जाने वाले विधायक और सांसदों मंत्रियों आदि को पेंशन दी जा सकती है तो फिर उन्हें क्यों नहीं। यहां वीरेंद्र कुमार, शरद चौहान, सतीश चौहान, योगेश कुमार, शालिनी जैन, चेतन भारद्वाज, अजय गुप्ता, राकेश शर्मा, शालिनी जैन, आस मोहम्मद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
माछरा में बुधवार को पुरानी पेंशन बहाली के आवाह्न पर ब्लॉक संसाधन केंद्र अंर्तगत आने वाले समस्त परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों ने बाइक रैली निकाली। उन्होंने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर बुधवार को बीआरसी माछरा पर क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों के अध्यापक एकत्र हुए। ब्लॉक संसाधन केंद्र से मोटरसाइकिल विभिन्न गांवों माछरा का मुख्य बाजार, विकास खंड कार्यालय माछरा, शौल्दा, कासमपुर, नंगली अब्दुल्ला, नगली किठौर समेत दर्जनों गांवों में जाकर संपन्न हुई। शिक्षकों की मांग है कि उनकी पुरानी पेंशन को तत्काल बहाल किया जाए। इस अवसर पर डॉ. सविता शर्मा, जावेद अली, वीरबहादुर, मृदुला त्यागी, शमीम गौड़, देवानंद, ताजुलमलूक आदि पूरे ब्लॉक क्षेत्र के शिक्षक मौजूद रहे।
मुख्य बातें
शिक्षकों ने लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने की दी चेतावनी
मवाना, सरधना और माछरा के शिक्षकों ने दी धरना-प्रदर्शन की जानकारी