{"_id":"5bcf850bbdec2269960bb0d7","slug":"15403266328-laward-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका से मिलने दौराला पहुंचा दिल्ली निवासी युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका से मिलने दौराला पहुंचा दिल्ली निवासी युवक
Updated Wed, 24 Oct 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमिका से मिलने दौराला पहुंचा दिल्ली निवासी युवक
दौराला। प्रेमिका से मिलने के लिए सोमवार को एक युवक दिल्ली से दौराला पहुंच गया। जंगल में युगल को देख ग्रामीणों ने उनको दबोच लिया और जमकर लताड़ लगाई। युगल द्वारा माफी मांगने पर ग्रामीणों ने उनको चेतावनी देकर छोड़ दिया।
ग्रामीणों के अनुसार सोमवार दोपहर मटौर गांव के जंगल में स्थित एक शिव मंदिर के पास एक युगल को देख ग्रामीण सन्न रह गए। ग्रामीणों को देख युगल ने जंगल में भागने की कोशिश की। लेकिन ग्रामीणों ने युगल को दबोच लिया और युवक की पिटाई कर दी। युवक दिल्ली निवासी और युवती दौराला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बताई गई है। ग्रामीणों ने युगल को नसीहत देते हुए उनके परिजनों को मामले से अवगत कराया और युवती को मौके पर पहुंचे परिजनों को सौंप दिया। जबकि युवक को चेतावनी देकर छोड़ दिया। घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।