{"_id":"5bc3a2c3bdec22695c1f4ea4","slug":"15395478144-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरधना क्षेत्र के एक गांव से प्रेमी युगल फरार-एक हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरधना क्षेत्र के एक गांव से प्रेमी युगल फरार-एक हिरासत में लिया
Updated Mon, 15 Oct 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध परिस्थिति में किशोरी लापता, तहरीर दी
सरधना। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से तीन दिन पूर्व एक किशोरी संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गई। किशोरी के परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर उसको बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया। इस मामले में किशोरी के परिजनों ने रविवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी हैं।
सरधना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी का गांव के ही युवक से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बीच किशोरी तीन दिन पूर्व गांव से संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गई। दो दिनों तक किशोरी के परिजन गुपचुप तरीके से किशोरी की तलाश में जुटे रहे लेकिन रविवार तक भी किशोरी का कोई पता नहीं चल सका। किशोरी के परिजनों ने रविवार को थाने पहुंचकर गांव के ही एक युवक पर किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया। किशोरी के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी और लापता किशोरी की तलाश में जुट गई। पुलिस ने इस मामले में पूछताछ के लिए आरोपी युवक के भाई को हिरासत में लिया हैं। इंस्पेक्टर प्रशांत कपिल का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही हैं।