{"_id":"5bc3a2b9bdec2269bc7fdd93","slug":"153954780411-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपाईयों ने किसान-बेरोजगार हुंकार पदयात्रा की सफलता को झौंकी ताकत-","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपाईयों ने किसान-बेरोजगार हुंकार पदयात्रा की सफलता को झौंकी ताकत-
Updated Mon, 15 Oct 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हुंकार पदयात्रा की सफलता को चलाया अभियान
- 21-22 अक्तूबर को सपाई निकालेंगे हुंकार पदयात्रा
सरधना। नगर के साथ ही देहात क्षेत्र के दर्जनभर गांवों में जनसंपर्क कर सपाइयों ने हस्तिनापुर से मेरठ तक 21-22 अक्तूबर को होने वाली किसान-बेरोजगार हुुंकार पदयात्रा की सफलता के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया। सपा विधान सभा अध्यक्ष सैय्यद मुमताज अली के नेतृत्व में सपाइयों ने अहमदाबाद, बेगमाबाद, मेहरमती मीणा, नवाबगढ़ी, कुलंजन, अलीपुर, मिलक समेत दर्जनभर गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। शाम के समय सपा नगर अध्यक्ष के तहसील रोड स्थित प्रतिष्ठान पर एक प्रेसवार्ता हुई जिसमें पदयात्रा के बारे में पत्रकारों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरधना से पंद्रह बसों में सवार होकर पार्टी कार्यकर्ता व अन्य लोग हस्तिनापुर पहुंचकर पदयात्रा में शामिल होंगे। सैय्यद मुमताज अली ने कहा कि आज किसान, मजदूर व पढ़ा लिखा युवा बेरोजगार घूम रहा हैं। प्रदेेश में अपराध चरम पर है और मंहगाई आसमान छू रही हैं। सपा मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष मंजूर मलिक, सपा नगर अध्यक्ष सलमी अंसारी, खालिद अंसारी, सैय्यद रिजवान अली एडवोकेट आदि मौजूद रहे।