फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   भागवत कथा का समापन।

भागवत कथा का समापन।

Wed, 10 Oct 2018 01:49 AM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
भागवत कथा का समापन।

विज्ञापन
श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का समापन
हस्तिनापुर। कस्बे के न्यू ब्लॉक शांति चौराहे पर चले छह दिवसीय श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आज समापन होने के बाद वृंदावन श्रीधाम के स्वामी रूपानंद महाराज ने पत्रकार वार्ता में कहा कि महाभारत कालीन तीर्थ नगरी का पूरे भारत ही नहीं देश सहित विदेश में भी नाम है।
यहां कस्बे के पास ही गंगा नदी बूढ़ी गंगा नदी भगवान श्रीकृष्ण की कर्मभूमि एवं जैन धर्म के कई भगवंतों की जन्म स्थली है। यहां पर पांडव टीला वहीं पर स्थित प्राचीन पांडेश्वर मंदिर जो देश के कोने-कोने से श्रद्धालु यहां आकर धर्मलाभ अर्जित करते हैं। यहां की प्राकृतिक दिव्यता देख मन को इसकी अद्भुत ऐतिहासिकता का अहसास होता है। वृंदावन व नित्यानंद सेवा आश्रम में जो गरीब दुखी लोग आते हैं उनको निशुल्क रहने की व्यवस्था हम सब आश्रम की ओर से सेवा करते हैं। महाराज श्री नीलांशुदास, श्रीधाम वृंदावन ने भी विचार व्यक्त किए। अचिंतु ढाली, सूरजपंथ विश्वास, नारायण, नियोगी, डॉ. अजित, निकांत बाला, शिवा शर्मा, डॉ. स्वदेश शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन


पड़ोसियों से विवाद के चलते युवक ने जहर खाकर दी जान
हस्तिनापुर। कस्बे के भीमनगर मोहल्ले में एक व्यक्ति ने पड़ोसियों से विवाद के चलते जहर खाकर जान दे दी। इससे परिवार में कोहराम मच गया। मृतक केशव शरण 55 वर्ष मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। बताया कि उसका पड़ोसियों से किसी बात पर विवाद था। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और व्यक्ति को सीएचसी पर ले गई। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराया। देर शाम उसका शव घर पहुंचा, देर रात्रि उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। मृतक सात वर्ष पूर्व मवाना से यहां हस्तिनापुर आकर रहने लगा था। मामले में थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि मामले में जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed