फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सट्टा प्रदर्शन में डीसीओ ने सुनी किसानों की समस्याएं

सट्टा प्रदर्शन में डीसीओ ने सुनी किसानों की समस्याएं

Sat, 29 Sep 2018 02:00 AM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
सट्टा प्रदर्शन में डीसीओ ने सुनी किसानों की समस्याएं
मवाना। सहकारी गन्ना विकास समिति मवाना में शुक्रवार को सट्टा प्रदर्शन के दूसरे सैकड़ों किसान रकबा एवं बांड आदि की जानकारी लेने पहुंचे। सट्टे के दूसरे दिन डीसीओ ने समिति में पहुंचकर किसानों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

सहकारी गन्ना विकास समिति के विशेष सचिव प्रदीप शर्मा ने बताया कि दूसरे दिन सुबह से ही किसानों की भीड़ उमड़ी। दूसरे दिन लगभग पांच सौ किसान समस्या को लेकर समिति पहुंचे और संबंधित कामदार एवं सुपरवाइजर से मिले। सट्टे के दूसरे दिन डीसीओ आनंद शुक्ला भी समिति पहुंचे और किसानों की समस्याएं सुनीं। किसानों ने इस दौरान उनके समक्ष सेंटर बदलवाने, रकबा कम दर्ज करने आदि समस्या रखीं। उन्होंने तत्काल किसानों की समस्या का निस्तारण किया। दूसरे दिन शुक्रवार को समिति में लगभग 70 शिकायतें आईं, जिनका मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। चेयरमैन विनोद भाटी, शौबीर सिंह, रघुराज, शाहनवाज, अभिषेक श्रीवास्तव, वीरेंद्र कुमार, शिशुपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed