फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   व्यापारियों ने बंद रख प्रतिष्ठान विरोध जताया।

व्यापारियों ने बंद रख प्रतिष्ठान विरोध जताया।

Sat, 29 Sep 2018 02:00 AM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
व्यापारियों ने बंद रख प्रतिष्ठान विरोध जताया।
फलावदा। कस्बे के व्यापारियों ने जीएसटी में संशोधन एवं दस लाख रुपये का दुर्घटना बीमा आदि मांगों को लेकर प्रतिष्ठान बंद कर सरकार की नीतियों का विरोध जताया।
विज्ञापन

कस्बे के व्यापारियों ने शुक्रवार को बाजार बंद रखा। व्यापार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष अजय शर्मा के आवास पर बैठक आयोजित कर संयुक्त व्यापार एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष अश्वनी बिशनोई, पंकज गुर्जर, विपिन रस्तोगी, मनोज जाटव आदि व्यापारियों ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा सरकार ने व्यापार पर जीएसटी लागू कि जिससे व्यापारियों का उत्पीड़न हो रहा है। जिसके चलते कारोबार चौपट हो गया है। इसलिए जीएसटी में संशोधन होना चाहिए। जुर्माने की दर दस हजार से कम तथा व्यापारियों के जेल भेजने का प्रावधान समाप्त होना चाहिए। खुदरा व्यापार में विदेशी निवेश को अनुमति न दी जाए तथा व्यापारियों का 10 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा, पेंशन लागू कि जाए, प्रदेश में मंडी समिति खत्म हो, छोटे व्यापारियों को जीएसटी से बाहर रखने जैसी आदि मांग को लेकर कस्बे के व्यापारियों ने एकत्र होकर सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन कर विरोध जताया। व्यापारियों द्वारा भारत बंद को सफल बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम समाप्त होने बाद व्यापारियों ने मेरठ पहुंचकर सरकार के नाम अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इस मौके पर नरेंद्र खटीक, कृष्ण गोपाल उर्फ पप्पू, अनिरुद्ध बिश्नोई, विनीत कुमार उर्फ गुड्डू, विजय कुमार, सोनू विशनोई, आशीष, शानू अंसारी, हाशिम मलिक, संजीव बिश्नोई ,नीटू उर्फ अनमोल विशनोई, विकास रस्तोगी, वकार फरीदी, दीपचंद सैनी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई
फलावदा। ग्राम बातनौर निवासी गंगाराम ने बाइक की टक्कर मारकर भाई को घायल करने तथा विरोध करने पर मारपीट कर घायल करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बातनौर निवासी गंगाराम ने बताया कि दो दिन पहले उसका भाई तिलकराम तथा मनोज गांव के समीप स्थित अपने खेतों पर जा रहे थे। गांव के मुन्नू ने रंजिशन उसके भाई को बाइक से टक्कर मार दी। विरोध करने पर मुन्नू तथा उसके पुत्र विमल ने उसके भाई के साथ मारपीट कर दी। जिसमें तिलकराम घायल हो गया। घटना के संबंध में मन्नू पुत्र हीरा, विमल पुत्र मुन्नू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed