फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   रामलीला कमैटी का गठन।

रामलीला कमैटी का गठन।

Sat, 29 Sep 2018 02:00 AM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
रामलीला कमैटी का गठन।
हस्तिनापुर। क्षेत्र के गांव तारापुर में श्री रामलीला कमेटी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष राजवीर सिंह, उपाध्यक्ष नरेश चौहान, महामंत्री रविंद्र चौहान, कोषाध्यक्ष हरेंद्र चौहान, ध्यान सिंह प्रजापत प्रबंधक बिशन सिंह चौहान, उप प्रबंधक राजपाल सिंह चौहान को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष राजवीर सिंह ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस बार भी तारापुर में रामलीला का आयोजन होगा। इसका 5 अक्तूबर से श्रीगणेश किया जाएगा। गत वर्षों की भांति इस वर्ष रामलीला को ओर भव्य बनाया जाएगा। इस अवसर पर संतु सिंह, अशोक चौहान, शीतल प्रसाद, धीर सिंह चौहान, ऋषि, सुंदर, बाबूराम, राजकुमार समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


भाजपा क्षेत्र का विकास कराएगी
हस्तिनापुर। भाजपा के जिलाध्यक्ष रविंद्र भड़ाना को बनाए जाने पर गांव तारापुर में कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष रणवीर सिंह गुर्जर ने कहा कि रविंद्र भड़ाना भाजपा के साथ क्षेत्र का विकास कराएंगे। वह बाढ़ से नष्ट हुई फसलों का मुआवजा दिलाएंगे। जिसके लिए खादर के किसान उनसे जल्द मिलकर स्थिति से अवगत कराएंगे। इस अवसर पर सेक्टर प्रभारी ध्यान सिंह प्रजापत ने कहा कि भाजपा किसानों के हित को देख कर कार्य कर रही है। यहां हरेंद्र चौहान, विजय पाल, धीर सिंह, सतनाम, राजकुमार, सुंदर सिंह और ऋषि देवीशरण आदि उपस्थित रहे
विज्ञापन


भगत सिंह के जन्म दिन पर शोभायात्रा निकाली
हस्तिनापुर। शहीद भगत सिंह की जयंती के अवसर पर विहिप बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला गोरक्षा प्रमुख ने बताया कि भगत सिंह भारत के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी थे। इनका जन्म 28 सितंबर को लायलपुर पंजाब में हुआ था। उनके पिता का नाम सरदार किशन सिंह व माता का नाम विद्यावती कौर था। शहीद भगत सिंह ने चंद्रशखर आजाव पार्टी के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर देश की आजादी में अभूतपूर्व योगदान दिया। उन्होंने ब्रिटिश सरकार का मुकाबला किया। पहले लाहौर में सांडर्स की हत्या कर ब्रिटिश साम्राज्य का विरोध किया। इस अवसर पर मनीष, हरविंद्र छाबड़ा, अमित, वैभव, दिवाकर, रितिक गुड्डू, दिपांशु, दिवेश आदि शमिल रहे। खालसा पंथ के सेवादारों द्वारा क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं के साथ शहीद सरदार भगत सिंह के जन्म दिवस पर क्षेत्र में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा रामराज के सिख संगत गुरुद्वारा साहिब से प्रारंभ होकर मीरापुर हस्तिनापुर मार्ग से होती हुई खालसा पंथ के पंज प्यारे भाई धर्म सिंह गुरुद्वारा साहिब पहुंची। यहां युवाओं ने गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेका। इसके बाद यात्रा गणेशपुर माखननगर रहमापुर समसपुर बहसूमा से होती हुई रामराज पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में सिख गुरुद्वारा साहिब के सैकड़ों सेवादार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed