{"_id":"5ba94a9b867a55013a6c5345","slug":"153782131915-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से कई मोहल्ले में जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से कई मोहल्ले में जलभराव
Updated Tue, 25 Sep 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना। सोमवार को हुई तेज बारिश ने एक बार फिर नगर पालिका के नालों की सफाई की पोल खोलकर रख दी। बारिश के कारण कई मोहल्ले में जलभराव हो गया, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
नगर पालिका लगातार नालों की सफाई कराने के दावे कर रही है परंतु सोमवार को हुई तेज बारिश ने नगर पालिका के दावों की पोल खोल कर रख दी है। नालों में कूड़ा अटा होने के कारण बारिश से चौहान चौक, फलावदा रोड, शिव मंदिर वाली गली, काबली गेट, कल्याण सिंह आदि मोहल्लों में जलभराव हो गया। इससे लोग घरों में कैद होने पर मजबूर हो गए। देर शाम तक झमाझम बारिश होती रही। वहीं, बारिश के कारण धान की फसल ढहने से किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरे सताने लगी हैं। चेयरमैन मोहम्मद अय्यूब कालिया ने बताया कि नालों की सफाई जारी है और आगे भी रहेगी।
बारिश से गगसोना में मकान गिरा
फलावदा। तीन दिन से हो रही भारी बारिश के चलते कई गांवों में कच्चे मकान भरभरा कर गिर गए। इससे खाने-पीने के साथ घर का सामान मलबे के नीचे दब गया। गनीमत रही कि जनहानि नहीं हुई। करीब तीन दिन से हो रही मूसलाधार बारिश कच्चे मकानों के लिए मुसीबत बन गई है। इससे कच्चे मकान भरभरा कर गिर रहे हैं। गांव गगसोना में इमरान पुत्र शब्बीर हसन का कच्चा मकान था। बारिश के चलते देर रात मकान गिर गया। उस समय परिजन मकान के अंदर सोए हुए थे मकान गिरने का आभास होने पर कुछ ही समय पहले परिवार के लोग मकान से बाहर आ गए थे। मकान गिरने से खाने-पीने व जरूरी सामान आदि दब गया गनीमत रही कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। मकान गिर जाने के कारण पीड़ित परिवार के पास सर छुपाने तक की जगह नहीं बची। वहीं कस्बे में कई जगह कच्चे मकानों की छत तथा दीवारें गिर गई हैं।