फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सैनी धर्मशाला में मलखान सैनी एडवोकेट प्रकरण में सैनी समाज की बैठक

सैनी धर्मशाला में मलखान सैनी एडवोकेट प्रकरण में सैनी समाज की बैठक

Tue, 25 Sep 2018 02:05 AM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
सैनी धर्मशाला में मलखान सैनी एडवोकेट प्रकरण में सैनी समाज की बैठक
सरधना। तहसील रोड स्थित सैनी धर्मशाला में सोमवार रात सैनी समाज की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता पूर्व सभासद मदनपाल सैनी ने की तथा संचालन वीरेंद्र सिंह सैनी ने किया।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य रूप से मलखान सैनी के प्रकरण को लेकर चर्चा की गई। जिसमें अपने ही समाज के दो युवकों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से उन पर टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। इस प्रकरण में मलखान सिंह सैनी द्वारा युवकों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर बैठक लावड़ में की है। उसको लेकर सरधना नगर के सैनी समाज के लोगों द्वारा विरोध प्रकट किया गया। इस मौके पर प्रमोद सैनी ने कहा कि सरधना नगर के सैनी समाज का मुददा था उसे समाज के लोगों के बीच बैठकर निपटाना था। इसका समर्थन गिरधारी लाल, श्रीपाल सैनी, कर्ण सिंह आदि ने किया। वीरेंद्र सिंह सैनी ने कहा कि उन्हें भी लावड़ की बैठक की पहले जानकारी नहीं दी गई। पूर्व सभासद राजू सैनी ने कहा कि इस प्रकरण के माध्यम से मलखान सिंह सैनी राजनीति कर रहे हैं। वे भाजपा छोड़कर अन्य पार्टी में जाने की तैयारी कर रहे हैं। इस मामले को लेकर सरधना के 27 सितंबर को फिर से बैठक बुलाई है। बैठक में भगीरथ सेना के संस्थापक सोनू सैनी को भी बुलाया गया है। यहां रमेश सैनी, नरेश सैनी, विक्की सैनी, लालू सैनी, मोनू सैनी, कपिल सैनी,बिट्टू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed