{"_id":"5ba94a95867a557f5d4c426a","slug":"15378213136-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन डीलरों पर राशन न देने का आरोप, शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन डीलरों पर राशन न देने का आरोप, शिकायत
Updated Tue, 25 Sep 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना। ग्राम बिसौला एवं बहसूमा के कैलाशपुरी के लोगों ने डीलरों पर राशन नहीं देने का आरोप लगाया है। उन्होंने इसकी शिकायत एसडीएम से करके कार्रवाई की मांग की है।
बिसौला गांव की बीडीसी सदस्य रजनी सैनी के साथ गांव निवासी महिपाल, कुसुम, घसीटा, शेर सिंह, मंजू, राज सिंह, खीमचंद, वीरेंद्र आदि ने सोमवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचकर गांव के डीलर पर राशन नहीं देने का आरोप लगाया। आरोप है कि डीलर राशन की कालाबाजारी कर रहा है। जिस कारण पात्रों को समय से राशन नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों की तरह हर पांच वर्ष में एजेंसी बदलने की मांग की। उधर, बहसूमा के कैलाशपुरी निवासी बंटी, मुन्नी, कृष्णा, बृजेश, राजेंद्र, मुस्कान आदि ने बताया कि उनका डीलर भी राशन नहीं दे रहा है। वह राशन की कालाबाजारी कर रहा है। एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव का कहना है कि दोनों ही एजेंसी की जांच कराई जाएगी।