{"_id":"5ba94a8b867a557eca091610","slug":"153782130319-laward-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता के माफी मांगी, कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता के माफी मांगी, कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म की
Updated Tue, 25 Sep 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लावड़। भाजपा नेताओं द्वारा नगर पंचायत लावड़ में अधिशासी अधिकारी को उठाकर बाहर फेंकने की धमकी और कर्मचारियों से अभद्रता एवं महिला कर्मचारी से बदसूलकी के विरोध में पांच दिन से हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों का मामला निपट गया। सोमवार को इस मामले पटाक्षेप कराने के लिए सीओ सदर देहात, एसडीएम सरधना, सफाई कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच नगर पंचायत कार्यालय में वार्ता हुई। जिसमें भाजपाइयों ने अधिकारियों के समक्ष कर्मचारियों से माफी मांगी। इसके बाद कर्मचारियों ने हड़ताल को समाप्त करने का एलान कर दिया। जिन भाजपाइयों ने ईओ के साथ अभद्रता की थी। उन्हें एक लाख रुपये के मुचलके में पाबंद किया गया।
नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुधीर सिंह से भाजपाइयों ने पांच दिन पूर्व नगर पंचायत कार्यालय में अभद्रता कर दी थी। भाजपाइयों ने उन्हें कुर्सी समेत बाहर फेंकने की धमकी दी थी। इसके विरोध में नगर पंचायत के कर्मचारियों एवं सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल की घोषणा कर दी थी। वहीं, भाजपाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए डीएम एवं एसएसपी समेत स्थानीय पुलिस को तहरीर दी थी। पांच दिन गुजरने के बाद भी भाजपाइयों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं होने पर कर्मचारियों ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कस्बे की सफाई व्यवस्था ठप होने और पेयजल आपूर्ति बाधित होने से हाहाकार मचा था। सोमवार को इस मामले में सीओ सदर देहात जितेंद्र कुमार एवं एसडीएम सरधना अमित कुमार नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे। अधिकारियों ने पहले ईओ और फिर कर्मचारियों से बात की। जिसके बाद अखिल भारतीय सफाई कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी एवं पूर्व विधायक प्रभुदयाल वाल्मीकि भी कार्यालय पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने पदाधिकारियों और कर्मचारियों के समक्ष स्थानीय भाजपाइयों को बुलाया। भाजपा नेता मोहित शर्मा ने कर्मचारियों के समक्ष अपनी गलती को स्वीकार किया। जिसके बाद मामले का निस्तारण हुआ। तहरीर में नामजद मोहित शर्मा, प्रभात गुप्ता, प्रवीन उर्फ बजरंगी, कुलदीप, रविंद्र को एक लाख रुपये के मुचलके में पाबंद किया गया। माफी मांगने के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल को वापस ले लिया और कस्बे की पेयजल आपूर्ति और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने में जुट गए।
खुद को बताया था लावड़ का विधायक
नगर पंचायत लावड़ के ईओ सुधीर सिंह से अभद्रता कर बाहर फेंकने वाले भाजपा नेता मोहित शर्मा ने खुद को लावड़ का विधायक बताया। जिस पर काफी कहासुनी हुई। ईओ का कहना है कि मोहित शर्मा ने ही सबसे ज्यादा अभद्रता की थी और खुद को विधायक बताया था। नगर पंचायत में आकर माफी मांगने के बाद पूरा मामला निपट गया है।
विज्ञापन
वर्जन
ईओ से अभद्रता के मामले में दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। मोहित शर्मा ने माफी मांग ली है। जिसके बाद कर्मचारी मान गए। उन्हें एक लाख रुपये के मुचलके में पाबंद किया गया है।- अमित कुमार, एसडीएम सरधना
भाजपा नेता मोहित शर्मा द्वारा कर्मचारियों के समक्ष गलती स्वीकार की गई है। कर्मचारियों को काफी समझाया गया, जिसके बाद वे मान गए। अभद्रता करने वालों को एक लाख रुपये के मुचलकों में पाबंद किया गया है। कर्मचारी काम पर लौट गए हैं और सफाई व्यवस्था और पानी की आपूर्ति सुचारू करा दी गई है।-सुधीर सिंह, ईओ नगर पंचायत लावड़
वर्जन
नगर पंचायत प्रकरण में एसडीएम के समक्ष्ज्ञ में दोनों पक्षों में समझौता हो गया और अभद्रता करने वाले ने अपनी गलती मान ली है। इसके बाद कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म कर दी।-जितेंद्र कुमार, सीओ सदर देहात
मुख्य बातें
लावड़ नगर पंचायत में पांच दिन पूर्व भाजपाइयों ने हंगामा कर ईओ को दी थी कुर्सी समेत उठाकर फेंक देने की धमकी
आरोपी भाजपाइयों को एक लाख रुपये मुचलके में पाबंद किया गया
समझौते बाद कर्मचारियों ने सफाई एवं पेयजल व्यवस्था बहाल की