फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   प्रदर्शनी समाप्त होते ही साप्ताहिक पैठ ठेकेदार ने फिर लगवाई सडक पर दुकाने। एसडीएम ने हडकाकर हटवाई सडक से दुकाने।

प्रदर्शनी समाप्त होते ही साप्ताहिक पैठ ठेकेदार ने फिर लगवाई सडक पर दुकाने। एसडीएम ने हडकाकर हटवाई सडक से दुकाने।

Mon, 24 Sep 2018 03:20 AM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 03:20 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शनी समाप्त होते ही साप्ताहिक पैठ ठेकेदार ने फिर लगवाई सडक पर दुकाने। एसडीएम ने हडकाकर हटवाई सडक से दुकाने।
मवाना। शहीद चंद्रभान प्रदर्शनी संपन्न होने के बाद रविवार को साप्ताहिक पैठ ठेकेदार ने फिर से तहसील मार्ग के दोनों ओर दुकानें लगवा दीं। जिसे देख एसडीएम भड़क गए। उन्होंने ठेकेदार की जमकर क्लास लगाई तथा सड़क से दुकानें हटवा दीं। इसके बाद दुकानदार तहसील पहुंचे और एसडीएम से गुहार लगाई कि मैदान में पानी भरा होने से दुकानें नहीं लग सकती हैं। इस पर एसडीएम ने मार्ग के एक ओर दुकानें केवल इसी रविवार को लगाने का आदेश दिया।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि बीते माह से शहीद चंद्रभान प्रदर्शनी की दुकानें तहसील मार्ग पर लगी हुई थीं। इस रविवार को साप्ताहिक पैठ में आए दुकानदारों ने अपनी दुकानें सड़क के दोनों ओर लगा लीं। जिससे तहसील मार्ग अवरुद्ध हो गया। एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव इधर से गुजरे तो भड़क गए तथा ठेकेदार की जमकर क्लास लगाई। उन्होंने पुलिस को तुरंत सड़क से दुकानें हटाने के निर्देश दिए। इस पर पुलिस ने दुकानें हटवानी शुरू कर दी। वहीं, काफी संख्या में दुकानदार एकत्र होकर तहसील पहुंचे और एसडीएम से मुलाकात की। उन्होंने एसडीएम को बताया कि मैदान में पानी भरा होने से वहां दुकानें लगाना संभव नहीं है। इस पर उनको सड़क की एक तरफ दुकानें लगाने की अनुमति दी। एसडीएम ने आगामी रविवार को निर्धारित स्थल पर ही पैठ लगाने के ठेकेदार को निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसा किया गया तो ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य बातें
एसडीएम ने पैठ ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई
अगले रविवार को सड़क पर दुकानें लगाने पर दी कार्रवाई की चेतावनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed