{"_id":"5ba80a9d867a557f5e02cb4a","slug":"153773940110-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक माछरा क्षेत्र के गांव गोविन्दपुरी मे पशु खुरपका और मुंहपका बीमारी की चपेट मे आये।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक माछरा क्षेत्र के गांव गोविन्दपुरी मे पशु खुरपका और मुंहपका बीमारी की चपेट मे आये।
Updated Mon, 24 Sep 2018 03:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माछरा। ब्लॉक क्षेत्र के गांव गोविंदपुरी में खुरपका एवं मुंहपका बीमारी से कई पशु मर चुके हैं तथा कई चपेट में हैं। पशुपालकों ने इसकी रोकथाम की मांग की है।
ब्लॉक माछरा के गांव गोविंदपुरी के संजय शर्मा, सुभाष सिंह, राकेश कुमार, वेदप्रकाश शर्मा, अरुण पंडित आदि पशुपालकों ने बताया कि गांव के पशुओं में खुरपका-मुंहपका बीमारी फैल रही है। इससे पैरों में गलन एवं सूजन आ जाती है। जिससे पशु खड़ा नहीं हो पाता है। वह चारा भी नहीं खा पाता है। इसके चलते कई मवेशियों की मौत हो चुकी है। पशु का बीमारी के चलते दूध भी सूख जाता है। कई बार माछरा के पशु चिकित्सालय में खुरपका-मुंहपका से बचाव की जानकारी दी गई। इसके बावजूद पशु शिकार हो रहे हैं। उनकी मौत से पशुपालक संकट में घिर गए हैं। गांव में 100 से अधिक पशु इस समय खुरपका और मुंहपका बीमारी से ग्रस्त हैं।
उधर, माछरा पशु अस्पताल अंतर्गत गोविंदपुरी, रहदरा एवं शाहजहांपुर गांव आते हैं। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सुबोध ने बताया कि मवेशियों में टीकाकरण किया जा रहा है। सभी पशुपालक टीकाकरण कराएं। सोमवार को टीम गांव गोविंदपुरी में जाकर इलाज करेगी।