{"_id":"5ba807d1867a5520833a778a","slug":"15377386843-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणेशजी की शोभायात्रा में जगह-जगह फोड़ी मटकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणेशजी की शोभायात्रा में जगह-जगह फोड़ी मटकी
Updated Mon, 24 Sep 2018 03:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गणेशजी की शोभायात्रा में जगह-जगह फोड़ी मटकी
सरधना। नगर के श्री रामलीला मैदान के विशाल पंडाल में चल रहे गणेश महामहोत्सव के 11 वें दिन रविवार को भगवान गणपति बप्पा मोरया की नगर में बैंडबाजा के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। श्री रामलीला मैदान से दोपहर के समय शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए बिनौली रोड व पुलिस चौकी बस स्टैंड से होते हुए देर रात सरधना गंगनहर पुल पर पहुंची। झांकी में हजारों की संख्या में श्रद्घालु शामिल हुए। एक-दूसरे पर रंग गुलाल लगाकर होली मनाई। करीब दो दर्जन से अधिक जगहों पर मटकी-हांडी फोड़ी गई। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया। लोगों ने जलपान के साथ प्रसाद का भी वितरण किया। सुरक्षा चाक चौबंद रही। कई बैंड, बडे़ डीजे और दर्जनभर से अधिक झांकी शोभायात्रा में शामिल रही। एसडीएम अमित कुमार भारतीय, सीओ संतोष कुमार, इंस्पेक्टर प्रशांत कपिल भारी पुलिस फोर्स व पीएसी के साथ शोभायात्रा के शुभारंभ से लेकर विसर्जन होने पर समापन तक साथ में रहे। गणपति बप्पा मोर्या के जयकारों के बीच भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। भगवान गणेश जी से अमन शांति और सुख समृद्घि की मंगल कामना की।
नगर के श्री रामभवन के विशाल पंडाल में 13 सितंबर से 23 सितंबर के बीच तृतीय विशाल गणेश चतुर्थी महा-महोत्सव का आयोजन किया गया। महा महोत्सव को सफल बनाने में लगे लोगों को प्रतीक चिह्न भेंटकर अमन गुप्ता, अनिल गुप्ता, पंकज जैन, दीपक शर्मा, सचिन चौधरी समेत तमाम कमेटी के सदस्यों व पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया। शोभायात्रा रामलीला से होते हुए गुजरान गेट, धर्मपुरा, कालंद चुंगी, गंज बाजार, बिनौली रोड, देवी मंदिर, पुलिस चौकी बस स्टैंड होते हुए दौराला रोड पहुंची। गंज बाजार, बिनौली रोड देवी मंदिर पुलिस चौकी बस स्टैंड समेत करीब दर्जनभर से अधिक जगहों पर काफी ऊंचाई पर बंधी मटकी फोड़ी गई। शोभायात्रा में महिला बच्चे और युवती समेत भीड़ शामिल रही। गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से सरधना नगर गुंजायमान हो गया। देर रात गंगनहर में प्रतिमा का विसर्जन किया गया। विसर्जन के दौरान गणपति बप्पा से अमन शांति और सुख समृद्घि की मंगल कामना की गई। शोभायात्रा में करीब पंद्रह हजार से अधिक लोगों की भीड़ उमड़ी। अनिल गुप्ता,अमन गुप्ता,पंकज जैन सूर्यदेव त्यागी,दीपक शर्मा, विरेंद्र चौधरी, मंगूप्रधान, अमन गुप्ता, राहुल, अमित, सनी आदि मौजूद रहे।