{"_id":"5ba806ea867a557f015d286f","slug":"15377384541-laward-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्षोल्लास के साथ निकाली गणेश विसर्जन यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्षोल्लास के साथ निकाली गणेश विसर्जन यात्रा
Updated Mon, 24 Sep 2018 03:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हर्षोल्लास के साथ निकाली गणेश विसर्जन यात्रा
दौराला। दौराला कस्बे में जगह-जगह गणेश विर्सजन शोभायात्रा बडे़ हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। शोभायात्रा का जगह-जगह बैंडबाजों और आतिशबाजी से जोरदार स्वागत किया गया। शोभायात्रा सरधना रोड बाजारों से होते हुए सरधना गंगनहर पहुंचीं। जहां पंडित भोला दत्त शर्मा ने मंत्रों का उच्चारण कर गणेश मूर्तियों का विर्सजन कराया। दौराला कस्बा स्थित रेलवे स्टेशन शिव मंदिर में रविवार की सुबह भगवान गणेश जी की पूजा अर्चना की गई। यज्ञ के यजमान इंस्पेक्टर दौराला मनोज मिश्र रहे। पंडित भोलादत्त शर्मा ने मंत्रों का उच्चारण किया और यज्ञ संपन्न कराया। वहीं दूसरी और मैन बाजार से दूसरी गणेश चतुर्थी विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। शुभारंभ सभासद राकेश गुप्ता, संजय गुप्ता, आशीष उपाध्याय, समाज सेवी पुरूषोत्तम उपाध्याय, मुकेश गुप्ता, विभोर गुप्ता, विमल जैन, श्रीकृष्ण व प्रद्युमन जैन आदि ने किया। पंडित भोलादत्त शर्मा ने मंत्रों का उच्चारण कर यज्ञ संपन्न कराया और गणेश आरती की। वहीं दौराला चौराहे पर स्थित सांई धाम मंदिर से तीसरी गणेश चतुर्थी विसर्जन शोभायात्रा का शुभारंभ समाजसेवी पुरूषोत्तम उपाध्याय, सांई मंदिर संस्थापक संजीव योगी, बिट्टू अग्रवाल ने किया। शोभायात्रा अनेक झांकियों और बैंडबाजों के साथ होते हुए मुख्य मार्गों से होते हुए गंगनहर पहुंची। जहां विधि विधान से गणेश मूर्ति का विर्सजन किया गया। सचिन उपाध्याय, माटू चौधरी, संजय गुप्ता, मंगुमल शर्मा, राजकुमार उपाध्याय आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।