{"_id":"5ba806e0867a557fe112224c","slug":"15377384447-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएलओ के नहीं पहुंचने पर बूथ पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएलओ के नहीं पहुंचने पर बूथ पर हंगामा
Updated Mon, 24 Sep 2018 03:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बूथ पर समय पर नहीं पहुंचे बीएलओ, हंगामा
सरूरपुर। क्षेत्र में मतदाता पुनरीक्षण का कार्य करने के लिए रविवार को बूथों पर विशेष अभियान चलाया गया। लेकिन इस दौरान कस्बा हर्रा में बीएलओ के बूथ पर नहीं पहुंचने को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा काटा। बाद में लेखपाल के समझाने पर कस्बे के लोग शांत हुए।
बता दें की रविवार को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। जिसके तहत जहां युवाओं में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को लेकर उत्साह दिखाई दिया। वहीं, कस्बा हर्रा में बीएलओ अपने काम को लेकर गंभीर नजर नहीं आए। जिसके चलते जहां बीएलओ समय से बूथ पर नहीं पहुंचे। वहीं, कस्बा हर्रा स्थित चौधरी बशीर खां इंटर कॉलेज में बीएलओ के समय पर नहीं पहुंचने पर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने पहुंचे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जिसे लेकर ग्रामीणों ने बूथ पर जमकर हंगामा किया। नोडल अधिकारी लेखपाल शिवकुमार ने आवेदकों को समझा-बुझा कर शांत किया। साथ ही बीएलओ को फोन कर बूथ पर पहुंचने की नसीहत दी। उधर, इस बारे में एसडीएम सरधना अमित कुमार भारतीय ने बताया कि उन्हें मामले की शिकायत मिली है। मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।