फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बिजली कनैक्शन मुफ्त बांटे

बिजली कनैक्शन मुफ्त बांटे

Thu, 06 Sep 2018 03:00 AM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
बिजली कनैक्शन मुफ्त बांटे

विज्ञापन
शिविर लगाकर बांटे 150 नए कनेक्शन
रोहटा। ब्लाक परिसर में शिविर लगाकर बिजली विभाग के अधिकारियों ने सौभाग्य योजना के तहत 150 नए कनेक्शन उपभोक्ताओं को दिए। वहीं पुराने उपभोक्ताओं के कनेक्शनों के जारी किए गए बिलों में आई शिकायतों का भी तत्काल शिविर में संशोधन कर निस्तारण किया गया।

बता दें कि प्रदेश सरकार द्वारा बिजली के नए कनेक्शन गांवों में उपभोक्ताओं को देकर पूर्ण रूप से प्रदेश को बिजली चोरी मुक्त करने का लक्ष्य पूरा करने का मिशन विभाग को दिया हुआ है। सरकार के द्वारा दिए गए लक्ष्य को पूरा करने के लिए विद्युत विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों में खलबली मची हुई है। जिसके लिए बुधवार को भोला विद्युत उपखंड पर तैनात अवर अभियंता राजेंद्र प्रसाद मौर्य ने अपनी मौजूदगी में निशुल्क नए कनेक्शन देने के लिए शिविर का आयोजन ब्लाक मुख्यालय परिसर में किया गया। इससे पूर्व रोहटा सहित आसपास के गांवों में मुनादी कराई गई। शिविर में 150 नए उपभोक्ताओं को बिजली के नए कनेक्शन देने की प्रक्रिया पूरी की गई। वहीं शिविर में बिजली के पूर्व में पुराने उपभोक्ताओं के जारी बिलों में हुई त्रुटियों का संशोधन कर मौके पर निस्तारण किया गया। शिविर में अवर अभिंयता राजेंद्र प्रसाद मौर्य, एसडीओ सुरेंद्र कुमार, लिपिक सोनू शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed