{"_id":"5b9041a7867a557ed62a41eb","slug":"153618063317-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृतक छात्रा के परिवार को जल्द मिले आर्थिक मदद-चौधरी यशवीर सिंह मंडल अध्यक्ष रालोद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृतक छात्रा के परिवार को जल्द मिले आर्थिक मदद-चौधरी यशवीर सिंह मंडल अध्यक्ष रालोद
Updated Thu, 06 Sep 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरधना। नगर में छेड़छाड़ के विरोध में जिंदा जलाई गई छात्रा ने मंगलवार को दम तो दिया था। छात्रा की मौत के बाद से ही उसके परिजनों को सांत्वना देने वाले लोगों का तांता लगा हुआ है। लोग छात्रा के घर पहुुंचकर उसकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से दुआ एवं प्रार्थना कर रहे हैं। वहीं, छात्रा के दर्ज केस में ठोस कार्रवाई, पीड़ित परिजनों को सुरक्षा और आर्थिक मदद की मांग भी उठ रही है। इसी में बुधवार को रालोद के मंडल अध्यक्ष यशवीर सिंह भी पहुंचे और छात्रा के परिजनों से मिले। उन्होंने कहा कि सरकार को जल्द से जल्द पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि डीएम त्वरित चेक देने में सक्षम हैं। उनके पास इसलिए कोष है। उन्होंने कहा कि रालोद पीड़ित परिवार के साथ है। यदि जल्द ही पीड़ित परिवार की मदद नहीं की गई तो रालोद, कांग्रेस, सपा और बसपा महागठबंधन के रूप में पीड़ित परिवार के साथ खडे़ होकर बड़ा आंदोलन करेंगे। वहीं, पीड़ित के घर बुधवार को भी पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
मुख्य बातें
मृतक छात्रा के घर पर तैनात रही पुलिस फोर्स
छात्रा के घर पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट की
विज्ञापन
मुख्य बातें
मृतक छात्रा के घर पर तैनात रही पुलिस फोर्स
छात्रा के घर पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट की