{"_id":"5b8af6ed42c79246725bbefd","slug":"15358338244-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रा में चलाया जागरुकता कार्यक्रम।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रा में चलाया जागरुकता कार्यक्रम।
Updated Sun, 02 Sep 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना। रुद्रा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के गृह विज्ञान विभाग की ओर से राष्ट्रीय पोषण सप्ताह अंतर्गत विभिन्न महाविद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।
रुद्रा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के गृह विज्ञान विभाग में आयोजित कार्यक्रम में कुपोषण के खिलाफ आंदोलन चलाने का निर्णय किया। वहीं, सही पोषण तो देश रोशन थीम पर जागरूकता कार्यक्रम क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में किया गया। जिसमें गृह विज्ञान विभाग की पोषण टीम ने क्षेत्र के मीरापुर स्थित सुक्खन लाल कन्या इंटर कॉलेज, रामराज स्थित बसंत कन्या इंटर कॉलेज और बहसूमा स्थित मनफूल इंटर कॉलेज में छात्राओं को पोषण संबंधी जानकारी दी और वचन लिया। कहा कि कम से कम दो लोगों को पोषण के बारे में जानकारी देंगी। कार्यक्रम संचालिका गृह विज्ञान विभागाध्यक्ष रुचिका गुप्ता ने पोषण के बारे में छात्राओं को जानकारी दी। इस मौके पर विभागाध्यक्ष रुचिका गुप्ता, दीपशिखा, मधुलिका, रीना, शालिनी आदि शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
युवक के खाते से रुपये उड़ाए
फलावदा। एटीएम का नंबर पूछकर युवक के खाते से बाइस हजार रुपये उड़ा दिए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
गांव मंदवाड़ी निवासी सुरेंद्र पुत्र आजाद सिंह का फलावदा सिंडिकेट बैंक शाखा में खाता है। उसका एटीएम कार्ड कहीं गुम हो गया। उसने डुप्लीकेट बनवाने के लिए बैंक शाखा में आवेदन किया था। बीती 29 अगस्त को अज्ञात व्यक्ति की उसके मोबाइल नंबर पर कॉल आई। उसने स्वयं को बैंक कर्मचारी बताते हुए एटीएम के 16 अंक का नंबर पूछा। सुरेंद्र ने सोचा बैंक से फोन आया है। उसे दूसरा एटीएम कार्ड भी देना है। उसने अज्ञात व्यक्ति को एटीएम कार्ड का 16 अंक का नंबर अज्ञात व्यक्ति को बता दिया। कुछ ही देर बाद उसके खाते से 22000 रुपये निकाले जाने का मेसेज आया। इस पर उसने तत्काल बैंक को सूचना दी और खाते में बचे हुए 3000 रुपये निकाल लिये। घटना के संबंध में पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
बिटौड़े में जलाए शव की हड्डियां जांच के लिए भेजीं
फलावदा। ग्राम गड़ीना में अर्जुन पुत्र सुरेंद्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव को जला दिया था। पुलिस ने चिता से हड्डियां एकत्र की। गौरतलब है कि गांव गड़ीना में अर्जुन पुत्र सुरेंद्र ने गृह कला के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर गड़ीना कुंडा मार्ग पर शव को बिटौडे़ में रखकर आग लगा दी थी। थाना प्रभारी करतार सिंह ने बताया अर्जुन ने गृह कलह के चलते फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की थी। परिजन ने घबराकर शव का बिना बताए अंतिम संस्कार कर दिया था। चिता से हड्डियां एकत्र की गई है। फिलहाल घटना के संबंध में तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।