{"_id":"5b81c11d42c792465943020a","slug":"1535230227322-22-48-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरधना मंडी के मैदान में शनिवार को हुआ राजनैतिक अखाडे का दंगल 22-22-48","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरधना मंडी के मैदान में शनिवार को हुआ राजनैतिक अखाडे का दंगल 22-22-48
Updated Sun, 26 Aug 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरधना। नगर के मंडी परिसर मैदान में शनिवार को आयोजित दंगल हुआा। सपाइयों द्वारा इसका आयोजन आनन-फानन में किया गया। पुलिस व प्रशासन ने दंगल की अनुमति नहीं दी थी। इसलिए इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने पहुंचकर दंगल रुकवा दिया। वहीं, बाद में आयोजन समिति द्वारा शांतिपूर्वक संपन्न कराने के आश्वासन पर इंस्पेक्टर ने अनुमति दे दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अतुल प्रधान को बनाया गया था और उद्घाटन कर्ता सरधना देहात प्रधान सैय्यद मुमताज अली को बनाया गया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी देख सपा नेता एवं पदाधिकारी देरी से पहुंचे। जिसके चलते दंगल देरी से शुरू हुआ। मुमताज अली ने फीता काटकर दंगल का शुभारंभ किया। हालांकि बारिश के चलते कई बार व्यवधान हुआ। देरी से पहुंचे अतुल प्रधान ने झुलसी छात्रा के स्वस्थ होने की दुआ करने की अपील की। इसके बाद उन्होंने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पुलिस फोर्स उनके कार्यकर्ताओं का मनोबल कम नहीं कर सकती है।
मोहल्ला स्वामियान में श्री हरि सेवाश्रम ट्रस्ट का उद्घाटन
सरधना। नगर के मोहल्ला स्वामियान में शनिवार को श्री हरि सेवाश्रम ट्रस्ट का उद्घाटन ट्रस्ट प्रबंधक राधेश्याम त्यागी रिटायर्ड चीफ इंजीनियर दिल्ली ने किया। इस मौके पर सुरेंद्र त्यागी, सतेंद्र त्यागी जर्मनी से आए राधेश्याम व अमेरिका से आई उनकी पुत्री उपस्थिति रहीं। इस मौके पर संयुक्त रूप से फीता काटा गया। उन्होंने बताया कि इस ट्रस्ट में आज से गरीब छात्र/छात्राओं के लिए नि:शुल्क कंप्यूटर कक्षाएं शुरू कर दी गई हैं। जिससे गरीब बच्चों को रोजगार मिल सके। राधेश्याम त्यागी ने बताया कि जो छात्र/छात्राएं प्रवेश लेना चाहते हैं वे अपना आधार कार्ड एवं आय प्रमाण पत्र तथा एक फोटो जमा कर प्रवेश ले सकते हैं। इस ट्रस्ट के उद्देश्य गरीब लड़कियों का विवाह कराना, वृद्धाश्रम खोलना, गरीब बच्चों को वजीफा देना रहेगा। इस अवसर पर रामकुमार गुप्ता सीडी वाले, प्रशांत त्यागी कक्केपुर, दीपक शर्मा स्कूल प्रबंधक सुशील कुमार एवं नगर के सैकड़ों गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।