{"_id":"5b6609264f1c1ba61f8b6ea4","slug":"153341366317-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता थाने में कराने पहुंचा अपहरण की रिपोर्ट, बेटा स्वयं थाने पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता थाने में कराने पहुंचा अपहरण की रिपोर्ट, बेटा स्वयं थाने पहुंचा
Updated Sun, 05 Aug 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना। मुबारिकपुर निवासी एक व्यक्ति शनिवार को अपने बेटे की अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने पहुंचा। इसी बीच बेटा थाने में आ पहुंचा, जिसके बाद पिता ने राहत की सांस ली।
मुबारिकपुर निवासी संतोषपाल का बेटा मोनू परतापुर स्थित एक फैक्ट्री में काम करता है। वह शनिवार को बाइक मवाना में खड़ी करने के बाद बस के माध्यम से परतापुर के लिए निकला। वह फैक्ट्री नहीं पहुंचा। जिस पर संतोषपाल ग्राम प्रधान शो सिंह के साथ थाने पहुंचा और बेटे के अपहरण की जानकारी पुलिस को दी। कुछ देर बाद ही बेटा मोनू थाने आ पहुंचा। मोनू ने बताया कि घंटाघर पर उसका मोबाइल एवं पैसे एक बदमाश ने छीन लिये थे। फोन नहीं होने के कारण वह परिजनों से संपर्क नहीं कर सका। बेटे के वापस आ जाने पर परिजनों ने राहत की सांस ली। एसएसआई भरतलाल शाह ने बताया कि युवक का रास्ते में किसी ने मोबाइल एवं रुपये छीन लिये थे। वह रिपोर्ट दर्ज कराने के चक्कर में फैक्ट्री नहीं गया था।