{"_id":"5b6609244f1c1bf5498b501e","slug":"153341366111-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलकूद प्रतियोगिता का समापन।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलकूद प्रतियोगिता का समापन।
Updated Sun, 05 Aug 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फलावदा। ग्राम नागोरी में सावित्री सोनी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विधा भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से संबद्ध भारतीय शिक्षा समिति द्वारा चल रही दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का समापन हो गया। बच्चों को अच्छा प्रदर्शन करने पर थाना प्रभारी ने गोल्ड मेडल भेंटकर सम्मानित किया।
सावित्री सोनी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नागोरी में चल रही दो दिवसीय 31वीं स्टेट खेल प्रतियोगिता शनिवार को संपन्न हुई। इसमें मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, खुर्जा, सहिबाबाद, नोएडा, मथुरा, अलीगढ़, आगरा, उत्तराखंड, नैनीताल आदि 17 स्कूलों के करीब 234 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में स्केटिंग, वेटलिफ्टिंग, निशानेबाजी, तीरंदाजी, अच्छा प्रदर्शन कर करीब 30 बच्चों ने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। वेटलिफ्टिंग में अभिषेक पाठक, विशाल शर्मा, अभिषेक, नितेश भाटी आदि 10 बच्चों ने गोल्ड मेडल प्राप्त किए। निशानेबाजी में शीतल, रश्मि, ईशा, करीना आदि तथा तीरंदाजी में आकाश यादव, कुमकुम, प्राची तोमर, विकास आदि ने अच्छा प्रदर्शन कर गोल्ड पर कब्जा जमाया। प्रतिभागियों को थाना प्रभारी करतार सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतिभागियों की थाना प्रभारी ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर डॉ. राम बहादुर रस्तोगी, कृष्ण कुमार शर्मा, महेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य परविंदर आदि उपस्थित थे।