फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   टयूबवैल के कुए में दम घुटने से किसान की मौत

टयूबवैल के कुए में दम घुटने से किसान की मौत

Sun, 29 Jul 2018 02:08 AM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
टयूबवैल के कुए में दम घुटने से किसान की मौत
सरूरपुर। कस्बा खिवाई में एक व्यक्ति की तीस फिट गहरे कुएं में दम घुटने से हुई मौत। किसान अपनी ट्यूबवेल के गड्ढे में मोटर पर को ढंकने के लिए गया था। बताया कि कुएं में किसान दम घुटने के कारण बेहोश होकर गिर गया था।
विज्ञापन

कस्बा खिवाई निवासी यामीन (40) पुत्र इस्लाम शनिवार सुबह अपनी ट्यूबवेल पर गया था। बारिश के चलते वह ट्यूबवेल के मोटर पर पन्नी ढकने के लिए कुएं में उतर गया। लगातार हो रही बारिश के कारण कुएं में फैली जहरीली गैस फैली हुई थी। जैसे ही यामीन कुएं में नीचे उतरा तो जहरीली गैस से उसका दम घुटने लगा। कुएं में उतरते ही यामीन ने अपने बचाव के लिए बाहर खड़े लोगों से मदद की गुहार भी लगाई। हालांकि गैस का प्रभाव अधिक होने के कारण कोई भी कुएं में नहीं उतर सका। यामीन ने तड़पते हुए दम तोड़ दिया। जिससे उसकी जहरीली गैस से दम घुटने से मौके पर ही मौत हो गई। आनन फानन में मृतक यामीन को तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कुएं से बाहर निकाला गया। कस्बे वालों को जब घटना की सूचना मिली तो पूरे कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के पांच बच्चे हैं जिनका रो रोकर बुरा हाल हो रहा था।
विज्ञापन

मुख्य बातें
कस्बा खिवाई में नलकूप के कुएं में जहरीली गैस के चलते हुआ हादसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed