फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   धर्म तंत्र पर राज तंत्र हावी --- चक्रपाणि महाराज

धर्म तंत्र पर राज तंत्र हावी --- चक्रपाणि महाराज

Sat, 28 Jul 2018 07:48 PM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 07:48 PM IST
विज्ञापन
धर्म तंत्र पर राज तंत्र हावी --- चक्रपाणि महाराज
अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ
विज्ञापन

फोटो समाचार
धर्म तंत्र पर राज तंत्र हावी: चक्रपाणि महाराज
- रुड़की रोड़ पर शशि राणा के आवास पर पहुंचे महाराज का समर्थकों ने किया स्वागत
मोदीपुरम (मेरठ)। अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चक्रपाणि महाराज ने कहा कि आज धर्म तंत्र पर राज तंत्र हावी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस प्रदेश के नहीं है, उन्हे क्या पता प्रदेश की समस्या क्या है। जुमले बाजी से देश की सरकार नहीं चलती। विकास कराने से सरकार चलती है। आने वाले 2019 के चुनाव में भाजपा को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा और भाजपा के विरोध में एकजुट होकर अन्य पार्टियां केंद्र की सरकार बनाएगी।

शनिवार को मुजफ्फरनगर से एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रुड़की रोड स्थित हनुमान एंक्लेव में सपा नेत्री शशि पिंटू राणा के आवास पर पहुंचे चक्रपाणि महाराज का शशि राणा समर्थकों ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। इसके बाद महाराज ने स्वर्गीय पिंटू राणा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मीडिया से बात करते हुए चक्रपाणि महाराज ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यह देश शांति और सद्भाव के साथ चलेगा। मॉब लिंचिंग के नाम पर आज इंसानों का कत्ल किया जा रहा है। इसमें सरकार की संलिप्ता है। गोरक्षा के लिए केंद्र की सरकार को कठोर कानून बनाना चाहिए। जिन मुद्दों पर भाजपा को 2014 में उन्होंने खुद समर्थन दिया था, लेकिन आज उन मुद्दों को ही भाजपा भूल गई है। आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को इसका खामियाजा भुगतना होगा। उन्होंने कहा कि कुछ सत्ता के लालची संतों ने भी भाजपा को समर्थन दिया है। महाराज ने कहा कि हम भारतीय है। इसलिए हमें आपसी सदभाव प्यार से देश में काम करना होगा और रहना होगा। उन्होंने कहा कि दाऊद इब्राहिम की मुंबई के भिंडी बाजार में नौ अगस्त को संपत्ति की नीलामी होगी, उस संपत्ति को खरीदकर वह आधुनिक शुलभ शौचालय बनाएंगे। उन्होंने कहा कि वह शशि राणा के परिवार के साथ हर सुख-दुख में साथ रहेंगे। अन्नत राणा, अर्चित राणा, जानू चौधरी, अजय शर्मा, राजकुमार देदवा, फुरकान देदवा, पीयूष प्रधान,जग्गी महल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed