{"_id":"5b5b90cb4f1c1bde6d8b4e2d","slug":"153272749413-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरोज का रिश्ता में शांतनु शर्मा की हुई सरोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरोज का रिश्ता में शांतनु शर्मा की हुई सरोज
Updated Sat, 28 Jul 2018 03:08 AM IST
विज्ञापन
बॉलीवुड फिल्म सरोज का रिश्ता में फिल्माए गए शादी के सीन
झमाझम बारिश के बावजूद मंडप के बाहर लगी रही भीड़
मवाना।
ढिकौली गांव में चल रही बॉलीवुड फिल्म सरोज का रिश्ता की शूटिंग के दौरान शुक्रवार को सरोज की शादी का सीन फिल्माया गया। इसकी शूटिंग नगर स्थित एक मंडप में की गई। सख्त सिक्योरिटी के बीच डायरेक्टर ने शादी के सीन कैमरे में कैद किया। इस दौरान बारिश के बावजूद मंडप के बाहर अभिनेताओं को देखने के लिए भीड़ लगी रही।
ढिकौली गांव में 16 जुलाई से बॉलीवुड फिल्म सरोज का रिश्ता की शूटिंग चल रही है। फिल्म की कहानी के अनुसार गांव से निकली एक लड़की शहर में पढ़ने जाती है। लेकिन अपने संस्कार नहीं भूलती। इस बीच उसे अभिनेता रणदीप राय से प्यार हो जाता है। लेकिन किसी बात के चलते वह शांतनू शर्मा से प्यार करने लगती है। शुक्रवार को सरोज की शादी का सीन डायरेक्टर को कैमरे में कैद करना था। पहले शादी की शूटिंग ग्रेटर मवाना में फिल्माए जाने की तैयारी थी। लेकिन तीन दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण ग्रेटर मवाना में शूटिंग नहीं हो पाई। बृहस्पतिवार देर रात डायरेक्टर अभिषेक सक्सेना ने नगर स्थित उत्सव मंडप में सरोज की शादी की शूटिंग करने का निर्णय लिया। शुक्रवार सुबह से ही सरोज की शादी की तैयारियां होने लगीं।
शादी के लिए सजाया गया मंडप
डायरेक्टर ने दिन में शादी के दौरान होने वाले गीत व डांस के सीन को कैमरे में कैद किया। देर शाम सरोज की शादी के लिए मंडप सजाया गया। लाइट, कैमरा, एक्शन के बीच कई बार डायरेक्टर ने शादी के सीन कैमरे में कैद किए। सरोज की शादी अभिनेता गौरव पांडे से हुई। वो फिल्म में शांतनू शर्मा की भूमिका में हैं। नगर में शूटिंग होने की जानकारी पर लोग बारिश में भी शूटिंग देखने पहुंचे। लेकिन बाउंसरों ने किसी को अंदर नहीं घुसने दिया।
विज्ञापन
द फ्लांइग जट में भी कर चुके हैं काम
सरोज का रिश्ता फिल्म में शांतनू शर्मा की भूमिका निभा रहे गौरव पांडे इससे पहले द फ्लांइग जट व अन्य फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। फिल्म में भी वह मुख्य अभिनेता की भूमिका में है।
शादी में शामिल हुईं गांव की महिलाएं
शादी की शूटिंग में डायरेक्टर ने महिला संगीत के लिए ढिकौली गांव की महिलाओं को भी शामिल किया। कोई अन्य व्यक्ति या महिला शूटिंग स्थल में न घुसने पाए, इसके लिए डायरेक्टर ने सभी को पास जारी किए। बाउंसरों ने सभी के पास चेक कर उन्हें शूटिंग स्थल पर एंट्री दी।