{"_id":"5b4e5b4c4f1c1b38748b58bb","slug":"15318618334-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना भुगतान को लेकर मंडलायुक्त से मिले किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना भुगतान को लेकर मंडलायुक्त से मिले किसान
Updated Wed, 18 Jul 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना। मंगलवार को तहसील दिवस पहुंचे किसानों ने मंडलायुक्त से जल्द गन्ना भुगतान कराने की मांग की। आदेश प्रधान के नेतृत्व में दर्जनों किसानों ने मंडलायुक्त अनीता मेश्राम को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए बताया कि अभी तक उन्हें फरवरी माह का भुगतान पूरा नहीं मिल पाया है। भुगतान न होने के कारण वह बच्चों की स्कूल फीस तक जमा नहीं कर पा रहे हैं। मंडलायुक्त ने फोन पर डीएम अनिल ढींगरा से बात की और किसानों की समस्या का जल्द निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
कांवड़ शिविर के लिए मांगी अनुमति
मवाना। नहर की पटरी पर कांवड़ियों की सेवा के लिए लगाए जाने वाले शिविर की अनुमति के लिए मंगलवार को विहिप के जिलामंत्री सौरभ शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता एसडीएम मवाना से मिले। उन्होंने शिविर लगाए जाने की अनुमति के साथ कांवड़ पटरी की साफ-सफाई, सुरक्षा आदि के संबंध में ज्ञापन सौंपा। एसडीएम ने उन्हें आश्वासन दिया। इस मौके पर आशू त्यागी, अमर रस्तोगी, योगेंद्र जाटव, शोभाराम, सुभाष आदि मौजूद रहे।