{"_id":"5b4610ac4f1c1bc2248b5c7b","slug":"153131844218-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में कीटनाशक कंपनी के डायरेक्टर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में कीटनाशक कंपनी के डायरेक्टर की मौत
Updated Wed, 11 Jul 2018 07:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरखौदा। बरेली से वाया हापुड़ होते हुए मेरठ जा रहे बाइक सवारों को मंगलवार रात नौगजा पीर के सामने अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें घायल दो युवकों को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान बाइक चला रहे व्यक्ति की मौत हो गई। दूसरे की हालात अभी गंभीर बनी हुई है। इस मामले में पुलिस ने मृतक पक्ष की ओर से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार बरेली के थाना इज्जत नगर के अशोक विहार निवासी अमरजीत सिंह (44) पुत्र गुरुदीप सिंह कीटनाशक बनाने वाली एमएलएम कंपनी में डायरेक्टर था। कंपनी का हैड आफिस नाएडा में है। अमरजीत सिंह मंगलवार को अपने साथी ग्राम ठिरिया थाना फतेहगंज पश्चिम बरेली निवासी शेखर पुत्र जितेंद्र पाल के साथ बाइक पर सवार होकर बरेली से कंपनी की मीटिंग में शामिल होने के लिए हापुड़ पहुंचे थे। मीटिंग समाप्त होने के बाद दोनों ने होटल की तलाश की। यहां होटल नहीं मिलनेे पर दोनों बाइक पर सवार होकर मेरठ के लिए चल दिए। वे मेरठ रोड स्थित नौगजा पीर के सामने पहुंचे तो सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने राहगीरों की मदद से दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना दी। इस पर दोनों के परिजन देर रात्रि में पहुंच गए। मृतक अमरजीत सिंह के बडे़ भाई ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बाइक सवार दूसरे व्यक्ति की भी हालत गंभीर बताई जा रही है।
अमरजीत सिंह कीटनाशक कपंनी में डायरेक्टर था। अमरजीत को हापुड़ के बाद मेरठ में मीटिंग करनी थी। अमरजीत और शेखर ने बाइक पर सवार होने के दौरान हेलमेट पहना हुआ था। इसके बावजूद अमरजीत की जान नहीं बच सकी।
विज्ञापन
वर्जन
घायल शेखर की हालत ठीक होने पर बाइक को टक्कर मारने वाले वाहन के बारे में जानकारी की जाएगी। -राजेंद्र त्यागी, इंस्पेक्टर खरखौदा
मुख्य बातें
हापुड़ से मेरठ आते समय नौगजा पीर के सामने अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दूसरा गंभीर