फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बढ़ती जनसंख्या के खतरो से रैली निकालकर किया जागरुक

बढ़ती जनसंख्या के खतरो से रैली निकालकर किया जागरुक

Wed, 11 Jul 2018 07:08 PM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 07:08 PM IST
विज्ञापन
बढ़ती जनसंख्या के खतरो से रैली निकालकर किया जागरुक
दौराला। मटौर स्थित श्री मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज में बुधवार को विश्व जनसंख्या दिवस पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसके अतिरिक्त छात्राओं ने अपने चेहरे पर पेंटिंग बनाकर रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। इसके बाद विजेता छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मटौर स्थित श्रीमल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज में बुधवार को जनसंख्या विस्फोट की चुनौती विषय पर निबंध प्रतियोगिता हुई। इससे पूर्व स्कूल की छात्राओं ने अपने चेहरों पर बढ़ती जनसंख्या से संबंधित विभिन्न पेंटिंग बनाकर रैली निकाली और लोगों को जागरूक किया। इस दौरान स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. नीरा तोमर ने एक बच्चे की मां शिक्षिका रचना शर्मा, उमा जैन एवं अकेल संतान को सम्मानित किया। सम्मान प्राप्त करने वाली छात्राओ में निमिशा, वंदना, ज्योति, छवि रही हैं। इसके अतिरिक्त प्रतियोगिता में भाग लेने वाली छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. नीरा तोमर ने कहा कि आज भारत की आबादी उस मुकाम पर पहुंच गई है, अगर उसे बढ़ने से रोकने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए तो देश गहरे संकट में फंस जाएगा। विकास का लक्ष्य सिर्फ सपना बनकर रह जाएगा। इस दौरान रचना, रजनी, मिथलेश राणा, सुधा रानी, निधि सक्सेना, उमा जैन, कल्पना, पूजा, सुनीता आदि का मुख्य रूप से सहयोग रहा।
विज्ञापन

मुख्य बातें
मटौर के श्रीमल्हू सिंह इंटर कॉलेज में हुई विश्व जनसंख्या दिवस पर निबंध प्रतियोगिता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed