फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   आधा घंटे की बारिश में मवाना की सड़के जलमग्न

आधा घंटे की बारिश में मवाना की सड़के जलमग्न

Wed, 11 Jul 2018 06:52 PM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 06:52 PM IST
विज्ञापन
आधा घंटे की बारिश में मवाना की सड़के जलमग्न
मवाना। आधा घंटे की बारिश ने बुधवार को नगर के नालों की सफाई नहीं कराने की पालिका की पोल खोलकर रख दी। बारिश से नगर की सड़कें जलमग्न हो र्गइं। स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चों और राहगीरों को इसकी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा। कई बार शिकायतों के बावजूद नगर पालिका नालों की सफाई नहीं करा रही है।
विज्ञापन

कई दिन से लोगों का भीषण गर्मी एवं उमस से बुरा हाल था। बुधवार सुबह से ही बादलों की आवक से लोगों को बारिश होने की उम्मीद जागी। दोपहर लगभग एक बजे बारिश होने से लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। यह राहत भरी बारिश नगर के लोगों के लिए आफत भी लेकर आई। चंद मिनटों में ही नगर के नालों का पानी सड़कों पर भर गया। जिस कारण हर ओर जलभराव की समस्या से लोगों को जूझना पड़ा। इससे सड़कों पर चारों ओर नालों से निकली गंदगी फैली थी। व्यापारियों ने किसी तरह गंदगी को साफ किया। कई बार व्यापारियों एवं नगर के लोगों ने नगर पालिका से नालों की सफाई कराने की मांग की परंतु हर बार आश्वासन देकर टरका दिया। जिस कारण बारिश में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। इस संबंध में चेयरमैन अयूब कालिया ने बताया कि सफाई के लिए नालों को चिह्न्ति किया जा रहा है। जल्द ही सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य बातें
नालों की सफाई न होना बनी सड़कों पर जलभराव की वजह
जलभराव के कारण सड़कों पर फैली गंदगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed