{"_id":"5b46029b4f1c1bbc248b5e43","slug":"15313148419-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिम ट्रेनर पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर सीओ से मिले विहिप कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिम ट्रेनर पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर सीओ से मिले विहिप कार्यकर्ता
Updated Wed, 11 Jul 2018 06:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना। जिम ट्रेनर के दूसरे समुदाय की युवती के साथ वायरल हुए फोटो प्रकरण में बुधवार को विहिप कार्यकर्ता सीओ से मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर मिले। सीओ ने कार्यकर्ताओं को जांचकर मुकदमा दर्ज कराने का आश्वासन दिया है।
गुड़ मंडी स्थित एक जिम के ट्रेनर की हस्तिनापुर निवासी एक युवती के साथ कुछ फोटो सोशल मीडिया पर मंगलवार को वायरल हुईं। जिस पर हिंदू संगठन एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया। उन्होंने जिम में जमकर तोड़फोड़ कर गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। पुलिस ने जिम से शराब एवं बीयर की बोतलें भी बरामद की थीं। पुलिस ने जिम को सील कर दिया था। इस मामले में जिम ट्रेनर पर मुकदमा दर्ज कराने को लेकर दो तहरीर आई थीं। हालांकि देर रात तक सीओ और थाना प्रभारी के बीच घंटों वार्ता के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं हो सका था। इस मामले में बुधवार को विहिप के जिलामंत्री सौरभ शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता सीओ यूएन मिश्रा से मिले। उन्होंने जिम ट्रेनर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की। सीओ ने कार्यकर्ताओं को शांत कराते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, आशू त्यागी, योगेंद्र जाटव, अमर रस्तोगी, सुभाष गाबा, सुभाष रस्तोगी, आयुष, शिखर आदि मौजूद रहे।