{"_id":"5b3009974f1c1bf56e8b9bf0","slug":"152987484116-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यसभा सांसद विजयपाल तोमर का जानी नहर पुल पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यसभा सांसद विजयपाल तोमर का जानी नहर पुल पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
Updated Mon, 25 Jun 2018 02:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपाइयों ने किया विजयपाल तोमर का स्वागत
जानी खुर्द। चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग स्थित जानी गंगनहर पुल पर रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सदस्य विजयपाल तोमर का फूलमालाओं से स्वागत किया। इस दौरान विजयपाल तोमर ने कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुटने का आह्वान किया है।
नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य विजयपाल तोमर रविवार को चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग से होते हुए सरधना में निजी कार्य से जा रहे थे। इस दौरान जानी गंगनहर पुल पर कार्यकर्ताओं ने जिला उपाध्यक्ष मुनेश बाफर के नेतृत्व में उनका स्वागत किया। विजयपाल तोमर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी चुनाव में जीत के लिए कार्यकर्ता अभी से काम करना शुरू कर दे। कार्यकर्ता भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई जनकल्याण योजनाओं के बारें में ग्रामीणों के बीच जाकर बताए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसानों के लिए अनेक योजनाएं शुरू की है। मुनेश बाफर, कंवरपाल राणा, ब्रजवीर सैनी, रामदास, चंद्रबोस, नरेंद्र कुमार, रामपाल कश्यप, हरेंद्र सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन