फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कोआपरेटिव बैंक में किसानो की भीड जुटी

कोआपरेटिव बैंक में किसानो की भीड जुटी

Thu, 21 Jun 2018 06:47 PM IST
Updated Thu, 21 Jun 2018 06:47 PM IST
विज्ञापन
कोआपरेटिव बैंक में किसानो की भीड जुटी
बहसूमा। सहकारी समितियों से किसानों द्वारा लिये गए ऋण को जमा करने की आखिरी तारीख 30 जून होने की वजह से को-आपरेटिव बैंक में बृहस्पतिवार को दिनभर भीड़ रही।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सहकारी समितियों में किसानों ने खाद, बीज एवं कृषि उपकरण संबंधी मद में ऋण ले रखा है। उसे जून में जमा करना पड़ता है। मवाना मिल से जुडे़ किसानों को गन्ने का बकाया भुगतान नहीं मिलने से परेशानी उठानी पड़ रही है। हालांकि लोन जमा करने की आखिरी तारीख 30 जून है। किसानों की भीड़ के चलते बैंक में पैर रखने तक की जगह बड़ी मुश्किल से मिली।
विज्ञापन

कोआपरेटिव बैंक से महमूदपुर सिखेड़ा सहकारी समिति और मौड़ खुर्द सहकारी समिति जुड़ी हैं। दोनों समितियों से लगभग तीन हजार किसान जुडे़ हैं। वहीं, इस संबंध में कोआपरेटिव बैंक शाखा प्रबंधक संतोष कुमार का कहना है। किसान ऋण की अदला-बदली करने में जुटे हैं। किसान महेंद्र सिंह, डॉ. ऋषिपाल, ईश्वर सिंह और सुरेशपाल सिंह ढाका का कहना है कि प्रदेश सरकार ने गत चुनावी घोषणापत्र में फसली ऋण माफ करने की बात कही थी, लेकिन किसानों का आज तक ऋण माफ नहीं हुआ है। यह किसानों के साथ छल से कम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed