{"_id":"5b2a8d804f1c1bc2378b4e26","slug":"152951539412-laward-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्टी बूथ स्तर से मजबूत करनी होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्टी बूथ स्तर से मजबूत करनी होगी
Updated Wed, 20 Jun 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदाता पुनर्निरीक्षण कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं से की अपील
अमर उजाला ब्यूरो
दौराला। भाजपा के बुधवार को आयोजित मतदाता पुनर्निरीक्षण एवं पुनर्गठन कार्यक्रम में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर तैयारियों पर विमर्श किया गया। इसके चलते प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाने पर बल दिया है। वहीं, कार्यकर्ताओं को जोड़ने का गंभीरता से प्रयास करने की जरूरत बताई।
सरधना मार्ग स्थित आशीर्वाद फार्म हाउस में भाजपा प्रदेश मंत्री वाईपी सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर से मेहनत करनी होगी। इसके लिए हमें प्रत्येक बूथ पर जाकर उसे मजबूत करना होगा। कार्यकर्ताओं को साथ लेकर काम करना होगा। उन्होंने नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिए आह्वान किया। उन्होंने वार्ड अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक और मंडल अध्यक्षों से मेहनत करने का आह्वान किया।
सांसद संजीव बालियान ने भी कार्यकर्ताओं से मेहनत करने का आह्वान किया। उन्होंने मजबूती के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। विधायक ठाकुर संगीत सोम ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है। उनको साथ लेकर कार्य किया जाएगा। जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन मनिंदरपाल सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं की समस्या गंभीरता से सुनीं जाएगी। उसकी उपेक्षा नहीं होने दी जाएगी। कार्यकर्ता ही पार्टी को सत्ता में लाने का दम रखता है। कार्यक्रम के बीच लावड़ निवासी प्रवीण शर्मा उठे और कहा कि विधायक लावड़ में महज दो कार्यकर्ताओं के यहां जाते हैं। इस पर विधायक के समर्थकों ने शोर मचा दिया। कार्यकर्ता प्रवीण शर्मा से धक्का-मुक्की भी की गई। इस पर सांसद, विधायक और जिलाध्यक्ष ने किसी तरह मामला शांत कराया।कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा ने भी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं से धैर्य के साथ काम करने की अपील की। कार्यक्रम में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विमल शर्मा, अजित चौधरी, नरेश गुर्जर, संजीव बंसल, कपिल शर्मा, रवींद्र गौतम, समीर चौहान, अशोक खेप्पड़, प्रदीप चिंदौड़ी, गौरव चौहान, कपिल सैनी, देवेंद्र सिंह सभासद, निरंकार बफावत, प्रवीण बजरंगी, पंडित चंद्रकांत शर्मा, हरेंद्र, अजयवीर सिंह मिठेपुर, संदीप प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
सभी आरोप बेबुनियाद
कार्यक्रम के दौरान एक कार्यकर्ता द्वारा जो आरोप लगाया गया है वह निराधार है। सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान करता हूं और सुख-दुख में सभी के घर जाता हूं। हमेशा पार्टी और कार्यकर्ताओं के हित में कार्य करूंगा। - ठाकुर संगीत सोम, विधायक, सरधना।
सरधना मार्ग स्थित आशीर्वाद फार्म हाउस में कार्यक्रम आयोजित
मुख्य बातें
मतदाता सूची का पुन: निरीक्षण अभियान पर चर्चा
भाजपा प्रदेश मंत्री वाईपी सिंह कार्यकर्ताओं से मेहनत करने का आह्वान किया
जानीखुर्द। भाजपा कार्यकर्ताओं का मतदाता सूची पुन: निरीक्षण अभियान, बूथ कार्यशाला और बूथ अध्यक्ष सम्मेलन बुधवार को सतवाई स्थित चौधरी इलम सिंह इंटर कॉलेज में हुआ। इसमें 2019 लोकसभा चुनाव को लेकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को मजबूत करने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक जितेंद्र सतवाई ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार जनता की भलाई के लिए काम कर रही है। सरकार को किसानों की चिंता है। किसानों के गन्ने का जल्द बकाया भुगतान किया जाएगा। आज प्रदेश अपराध मुक्त है। केंद्र में मोदी सरकार के आने के बाद से देश की अर्थव्यवस्था सुधरी है। इस दौरान जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा ने कहा कि 2019 के चुनाव को लेकर भाजपा का यह मतदान पूर्ण निरीक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ है। उन्होंने बताया कि इसमें बूथ अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारियों, मंडल प्रभारियों आदि से वोट बढ़वाने, किसी व्यक्ति की मौत हो गई है तो उसकी वोट कटवाने और 2019 के चुनाव से पहले 18 वर्ष के होने वाले युवाओं की वोट बनवाने को कहा। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं से भाजपा सरकार द्वारा किए गए कामों को जनता को बताने को कहा गया। कार्यक्रम में चुनाव से संबंधित रणनीति भी बनाई गई। कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री चौधरी देवेंद्र सिंह, कुंवरपाल राणा, मुनेश बाफर, पंकज पूठ, संचित गुप्ता, ब्रजवीर सैनी, अशोक सैनी, धर्मसिंह जाटव, सोहन मुखिया, जितेंद्र पूनिया, प्रदीप गुप्ता, रजत हुड्डा, श्रवण सिवाच, अभिमन्यु सांगवान आदि रहे।