{"_id":"5b2539264f1c1bfd6e8b810e","slug":"15291661212-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"षेत्रीय विकास संघर्ष समिति माछरा के ग्रामीणो की बैठक आयोजित की गयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
षेत्रीय विकास संघर्ष समिति माछरा के ग्रामीणो की बैठक आयोजित की गयी
Updated Sat, 16 Jun 2018 09:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माछरा। क्षेत्रीय विकास संघर्ष समिति माछरा के तत्वावधान में ग्रामीणों की बैठक हुई। इसमें माछरा को तहसील का दर्जा दिलाने के लिए एकजुटता का आह्वान किया। वहीं, किठौर विधायक माछरा को तहसील बनवाने के लिए विधानसभा में आवाज उठाने का आभार जताया।
क्षेत्रीय विकास संघर्ष समिति माछरा के अध्यक्ष अवधेश त्यागी ने कहा कि माछरा को तहसील बनवाने की मांग को लेकर करीब 30 वर्षों से आवाज उठा रहे हैं। एक समय में माछरा को उप-तहसील का दर्जा देकर ब्लॉक परिसर में कार्यालय भी खोले गये थे। यहां अपर उपजिलाधिकारी एवं अपर तहसीलदार भी बैठने लगे थे। इसके करीब एक माह बाद तहसील का कार्यालय अधिकारियों ने बंद कर दिया था। मेरठ में रहे एडीएम चंद्रहास शर्मा ने उस समय ब्लॉक माछरा, रजपुरा ब्लॉक का कुछ हिस्सा तथा खरखौदा ब्लॉक के कुछ हिस्सा को जोड़कर माछरा तहसील बनाने का प्रस्ताव भेजा था। बताया कि मवाना तहसील का क्षेत्र बिजनौर सीमा से करीब 60 किलोमीटर दूर पर है। माछरा ब्लॉक से ही मवाना तहसील करीब 40 किलोमीटर दूरी पर है मवाना तहसील का बंटवारा करके ही माछरा को तहसील बनाया जाना है। अवधेश त्यागी उर्फ जीपी त्यागी समिति अध्यक्ष ने बताया कि किठौर विधायक सत्यवीर त्यागी ने रजपुरा ब्लॉक के गांव मऊखास में बीते दिनों ग्राम चौपाल कार्यक्रम में काबीना मंत्री एवं मेरठ प्रभारी सिद्धार्थनाथ को मवाना तहसील का विभाजन कर माछरा को तहसील बनाए जाने की मांग की थी। काबीना मंत्री ने तुरंत डीएम अनिल ढींगरा को नियमानुसार सर्वेक्षण कर माछरा को तहसील बनाए जाने का प्रपोजल भेजने के निर्देश दिए। जिससे इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वार्ता की जा सके। यहां काबीना मंत्री एवं विधायक सत्यवीर त्यागी ने भी माना है कि यदि मवाना के दो भाग करके माछरा को तहसील बनाया जाए। जिससे ग्रामीणों को शुलभ एवं सस्ता न्याय मिल सके। क्षेत्र का विकास भी होगा तथा बेरोजगारों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे। इस दौरान अवधेश त्यागी, महेश चन्द त्यागी, योगेंद्र, लोमश, योगेश त्यागी, भोपाल, डॉ. आरके शर्मा, दीपक त्यागी आदि लोग रहे।
मुख्य बातें
संघर्ष समिति करीब तीस वर्षों से कर रहे हैं संघर्ष
किठौर विधायक सत्यवीर त्यागी ने मंत्री के समक्ष उठाई थी आवाज