{"_id":"5b0b181d4f1c1bf56e8b4fcd","slug":"15274537329-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन निकलने के विरोध में मुखर हुए ग्रामीण, डीएम से मिलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन निकलने के विरोध में मुखर हुए ग्रामीण, डीएम से मिलेंगे
Updated Mon, 28 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टैक्स से बचने को गांव से निकाले जा रहे भारी वाहन
मोदीपुरम। सिवाया से भराला झाल से टोल से बचने के लिए निकलने वाले अवैध भारी वाहनों के विरोध में अब ग्रामीण खड़े हो गए। वाहनों के निकलने के कारण गांव की सड़कों पर भी जाम लग जाता है। जिस कारण से सड़कें भी टूट रही है।
ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष प्रधान उपेंद्र सिंह भराला ने कहा कि इस मार्ग पर हर रोज हजारों की संख्या में बड़े और छोटे वाहन निकल रहे है। वाहनों के निकलने के कारण मार्ग पर कई-कई फीट गहरे गड्ढे हो रहे है। समय से बच्चे स्कूल भी नहीं पहुंच पा रहे है। इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन होने के कारण यहां अपराधिक वारदातों में भी बढोतरी हुई है। कई बार झाल पर गाड़ियां लूट ली गई है। टोल से बचने के लिए लिए वाहन सवार इस मार्ग से गुजरते है। जिसके चलते यह मार्ग अब जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे जहां राजस्व को लेकर राज्य सरकार को नुकसान हो रहा है। वहीं टोल वे कंपनी को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि वह सोमवार को कमिश्नर, जिलाधिकारी ओर एसएसपी से मिलेंगे और उनके समक्ष इस समस्या को रखेंगे। ग्रामीणों ने इसके निस्तारण की मांग की है।
खास बातें:
टूटने लगी सड़कें, ग्रामीणों ने किया विरोध