फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बिजनौर, दिल्ली के लिए भी.. -BIJNOR

बिजनौर, दिल्ली के लिए भी.. -BIJNOR

Sat, 26 May 2018 12:56 AM IST
Updated Sat, 26 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर, दिल्ली के लिए भी.. -BIJNOR
पाकबड़ा (मुरादाबाद)/धामपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग 24 पर शुक्रवार तड़के खनन वाले डंपर ने कार में टक्कर मार दी। कार सवार डॉक्टर और उनके एक भाई की सड़क हादसे में मौत हो गई। कार में सवार तीसरा भाई घायल है, उसे कांठ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसकी है। हालत नाजुक है और आईसीयू वार्ड में इलाज चल रहा है। पुलिस ने कार और डंपर को कब्जे में लिया है। पुलिस ने दोपहर बाद पोस्टमार्टम कराके शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

बिजनौर के धामपुर थाना क्षेत्र स्थित सरकड़ा चकराजमलपुर निवासी तहशिवली (28) दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में डाक्टर थे। उनके दो छोटे भाई अदनान (20) और अफनान सिराज दिल्ली में साथ रह कर पढ़ाई कर रहे थे। डॉक्टर को शुक्रवार की छुट्टी मिली थी। इस वजह से वह बृहस्पतिवार देर रात को अपने दोनों भाईयों के साथ परिवार से मिलने कार से बिजनौर आ रहे थे। शुक्रवार त़ड़के कार दिल्ली रोड पर पाकबड़ा पहुंची। बताते हैं कि खनन की मिटटी लेकर आ रहे डंपर ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में सवार डॉक्टर और उनके भाई अदनान की मौके पर ही मौत हो गई। तीसरे भाई अफनान सिराज को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। डंपर को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। डंपर चालक भाग गया है। हादसे से डाक्टर के परिवार में हड़कंप मचा हुआ है। डाक्टर की शादी एक साल पहले ही हुई थी। उसकी पत्नी सुमेरा खातून सहित परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed