{"_id":"5b06f3d54f1c1ba56e8b4671","slug":"152718228811-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा स्नान को गया युवक गंगा नदी में डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा स्नान को गया युवक गंगा नदी में डूबा
Updated Thu, 24 May 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरखौदा। शुक्रवार को दोस्तों के साथ बुलंदशहर के आहार सिद्ध बाबा मंदिर पर दशहरा पर्व पर गंगा स्नान को गया युवक डूब गया। सूचना पाकर युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच गये। देर शाम तक भी युवक के बारे में कोई पुष्टि नहीं हो सकी थी।
बुलंदशहर के औरंगाबाद निवासी नितिन अपने परिवार के साथ कई वर्ष से गांव कैली में रह रहा था। नितिन कैली में ही ज्वेलर की दुकान चला रहा था। परिजनों के अनुसार दशहरा के पर्व पर नितिन गांव कैली निवासी अपने दो साथियों के साथ बुलंदशहर में आहार में सिद्ध बाबा के मंदिर में दर्शन करने गया था। तीनों दर्शन से पहले मंदिर के किनारे बह रही गंगा में स्नान करने लगे। इस दौरान नितिन अचानक लापता हो गया। दोनों दोस्तों ने काफी खोजबीन की, लेकिन जानकारी नहीं लग सकी। बाद में दोनों दोस्तों ने इस मामले में परिजनों को तथा पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर परिजन भी पहुंच गये। परिजनों के अनुसार गोताखोर और पुलिस नितिन की तलाश में जुटे थे। देर रात तक भी नितिन का सुराग नहीं लग सका था।