{"_id":"5b00868e4f1c1be6408b6980","slug":"152676109818-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राकृतिक चिकित्सा से किडनी योग का निदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राकृतिक चिकित्सा से किडनी योग का निदान
Updated Sun, 20 May 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रोगों की सबसे सस्ती दवा है योग
मोदीपुरम। पल्लवपुरम फेज दो के केआर पाकेट पार्क में चल रहे छह दिवसीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर के पांचवें दिन प्राकृतिक चिकित्सा से किडनी योग के निदान के बारे में जानकारी दी। इस दौरान योग की विभिन्न क्रियाओं को कराया गया है। डॉ. संजीव गोयल प्रमुख प्राकृतिक चिकित्सा ने रोग के उपचार पर अपने विचार रखे। दिनचर्य में लोग एनीमा से पेट साफ करते है, सही नहीं है। डायलिसिस पर चलने वाले के लिए भी प्राकृतिक पद्घति से उपचार है। योग सभी रोगों की सस्ती दवा है। नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ व हष्ट-पुष्ट होगा। मौसमी फलों का अधिक सेवन करें। शिविर में डॉ. मनोज शर्मा ने साधकों को ध्यान और पंतजलि योग पीठ से आए विनोद चौधरी ने योग की विभिन्न क्रियाओं के बारे में जानकारी दी। योगाचार्य संजीव शर्मा ने प्राणायाम, योगासन, सूक्ष्म यौगिक व्यायाम को करार साधकों को जानकारी दी। शिविर का समापन रविवार की सुबह किया जाएगा। शिविर के आयोजक डॉ. एसडी धीमान, डॉ. संजीव शर्मा, डॉ. मनोज शर्मा, डॉ. डेजी शर्मा, मनोज राणा, कैप्टन जेपीएस राणा, विनोद पंवार, बीपीएस अत्री आदि मौजूद रहे।